फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Upcoming Phone: अगले सप्ताह भारत में लॉन्च होंगे ये दमदार फोन, खरीदने की सोच रहे हैं तो देख लें लिस्ट

Fri, 30 Jun 2023 02:42 PM IST
विशाल मैथिल टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशाल मैथिल Updated Fri, 30 Jun 2023 02:42 PM IST
विज्ञापन
Upcoming Phone These powerful phones will be launched in India next week see full list
Upcoming Phone - फोटो : सोशल मीडिया

इस महीने कई सारे स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया गया है। जून में मिड रेंज फोन Samsung Galaxy F54 5G, Realme 11 Pro Series और किफायती फोन Redmi 12C, Vivo Y36 और Infinix Note 30 5G जैसे फोन को लॉन्च किया गया। जुलाई के पहले हफ्ते में भी कई सारे फोन को भारत में लॉन्च किया जाएगा। जुलाई के पहले हफ्ते में ही वनप्लस के सबसे पॉपुलर फोन Oneplus Nord 3 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। वहीं ओप्पो, सैमसंग और मोटोरोला अपने फोन को लॉन्च करने वाले हैं। चलिए जानते हैं अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होने वाले दमदार फोन के बारे में...

Upcoming Phone These powerful phones will be launched in India next week see full list
OnePlus Nord CE 3 - फोटो : OnePlus
OnePlus Nord 3 और Nord CE 3 5G

वनप्लस के OnePlus Nord 3 और Nord CE 3 5G को भी जुलाई के पहले हफ्ते में भारत में लॉन्च किया जाएगा। दोनों फोन को 5 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। OnePlus Nord 3 की शुरुआती कीमत लगभग 30 हजार और Nord CE 3 5G की शुरुआती कीमत लगभग 25 हजार रुपये हो सकती है। बता दें कि अब तक कंपनी ने फोन की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। OnePlus Nord 3 में 1.5K रिजॉल्यूशन वाली 6.74 इंच एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, Dimensity 9000 प्रोसेसर के साथ 16 जीबी तक रैम का सपोर्ट मिलेगा। वहीं Nord CE 3 5G में 6.7 इंच का एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz का रिफ्रेश रेट और Snapdragon 782G प्रोसेसर मिलेगा।

Upcoming Phone These powerful phones will be launched in India next week see full list
iQoo Neo 7 Pro 5G - फोटो : iQoo
iQoo Neo 7 Pro 5G

स्मार्टफोन ब्रांड आईकू भी अपने नए गेमिंग फोन iQoo Neo 7 Pro 5G को भारत में लॉन्च करने वाला है। इस फोन को भारत में 4 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा और इसमें स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर होने की पुष्टि की गई है। लीक्स के अनुसार iQoo Neo 7 Pro 5G को 35,000 रुपये की कीमत पर पेश किया जा सकता है। iQoo Neo 7 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मिलेगा। फोन की माइक्रो साइट को भी अमेजन पर लाइव कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Upcoming Phone These powerful phones will be launched in India next week see full list
Samsung Galaxy M34 5G - फोटो : अमर उजाला
Samsung Galaxy M34 5G

सैमसंग अगले हफ्ते 7 जुलाई को अपने मिड रेंज फोन Samsung Galaxy M34 5G को भारत में लॉन्च कर रहा है। इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। कंपनी का कहना है कि Galaxy M34 5G की डिस्प्ले के साथ विजन बूस्टर टेक्नोलॉजी भी मिलेगी जो डिस्प्ले को देखने का नया एक्सपीरियंस देगी। फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 6000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। 

विज्ञापन
Upcoming Phone These powerful phones will be launched in India next week see full list
Motorola Razr 40 Ultra - फोटो : Motorola
Motorola Razr 40 Ultra

मोटो का यह फोल्डेबल फोन 3 जुलाई फोन भारत में आने वाला है। भारत से पहले इस फोन को घरेलू मार्केट में लॉन्च किया गया था। चीन में इस फोन को 6.9 इंच फोल्डेबल pOLED डिस्प्ले से लैस किया गया, जिसमें 165 Hz रिफ्रेश रेट है। फोन में 3.6 इंच pOLED आउटर कवर डिस्प्ले मिलती है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed