स्मार्ट टीवी इन दिनों काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। इंटरनेट और सभी एडवांस्ड फीचर्स से लैस,ये टीवी बच्चों और बड़ों दोनों के लिए मनोरंजन का एक बड़ा स्रोत हैं। सबसे अच्छी बात-आप भारत में 25000 से कम कीमत में बेहतरीन स्मार्ट टीवी खरीद सकते हैं, वह भी बड़ी डिस्प्ले और लेटेस्ट फीचर्स के साथ। Realme, Xiaomi, Sony जैसी कंपनियां अपने स्मार्ट टीवी को बेहतरीन बजट-फ्रेंडली कीमतों पर लॉन्च कर रही हैं। यदि आप भी कम कीमत में बड़े साइज वाले टीवी की खोज कर रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको 25,000 रुपये से कम कीमत वाले बेस्ट स्मार्ट टीवी के बारे में बताएंगे। चलिए देखते हैं लिस्ट।
Best Smart TV: 25 हजार से भी कम कीमत में आते हैं 43 इंच वाले 4K QLED स्मार्ट टीवी, मिलेंगे दमदार फीचर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट टीवी में 43 इंच का एलईडी डिस्प्ले और 4K रिजॉल्यूशन मिलता है। टीवी के साथ पावर फुल 40W स्पीकर और सराउंड साउंड टेक्नोलॉजी के साथ शानदार साउंड मिलता है। डिस्प्ले के साथ वाइड व्यूइंग एंगल के लिए आईपीएस टेक्नोलॉजी है। टीवी एंड्रॉयड 9.0 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम, ब्लूटूथ और वाई-फाई कनेक्टिविटी से लैस है। टीवी की कीमत 19,999 रुपये है।
टीसीएस की इस स्मार्ट टीवी की कीमत 21,990 रुपये है। TCL 43P615 के साथ 43 इंच पैनल के साथ 4K रिजॉल्यूशन का सपोर्ट मिलता है। टीवी 3840 x 2160 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 16:9 इमेज आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। टीवी एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है और इसमें नेटफ्लिक्स, Zee 5 और प्राइम वीडियो जैसे पॉपुलर एप प्री इंस्टॉल मिलते हैं। यह डॉल्बी ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ सराउंड साउंड ऑडियो को सपोर्ट करता है। टीवी एक रिमोट कंट्रोल के साथ आता है जिसमें स्ट्रीमिंग के लिए वन-क्लिक बटन का सपोर्ट मिलता है। टीवी वाई-फाई कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है।
43 इंच डिस्प्ले वाले इस स्मार्ट टीवी की कीमत 24,999 रुपये है। iFFALCON 43K71 टीसीएल किंग इलेक्ट्रिकल अप्लायंसेज Huizhou कंपनी लिमिटेड द्वारा निर्मित एक फीचर-पैक स्मार्ट टीवी है। इसमें 4K रिजॉल्यूशन और A+ ग्रेड क्वालिटी मिलती है। एंड्रॉयड 9.0 से लैस इस टीवी में हैंड्स-फ्री वॉयस कंट्रोल, टी-कास्ट और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का सपोर्ट है। टीवी में 16 जीबी स्टोरेज, 2 जीबी रैम और नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो जैसे लोकप्रिय एप्स सपोर्ट के साथ, यह एक शानदार मनोरंजन एक्सपीरियंस मिलता है। इस मेड इन इंडिया टीवी का वजन 6.9 किलोग्राम है और यह डॉल्बी एटमॉस और 30W स्पीकर के साथ आता है।
SANSUI की लेटेस्ट टीवी में 43 इंच एलईडी डिस्प्ले और (3840 x 2160 पिक्सल) रिजॉल्यूशन के साथ एक स्लिम डिजाइन मिलता है। डिस्प्ले के साथ 178 डिग्री का वाइड व्यूइंग एंगल और 5000:1 का हाई कंट्रास्ट रेशियो मिलता है। डॉल्बी ऑडियो और डीटीएस स्टूडियो साउंड के साथ, यह इमर्सिव सराउंड साउंड को सपोर्ट करता है। टीवी एंड्रॉयड 10.0 पर चलता है, गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा को सपोर्ट करता है और इसमें ब्लूटूथ, वाई-फाई और यूएसबी जैसे कई कनेक्टिविटी ऑप्शन हैं। टीवी की कीमत 23,999 रुपये है।