वीवो ने अपनी वी सीरीज का विस्तार करते हुए थाईलैंड में अपना नया स्मार्टफोन Vivo V15 लॉन्च किया है। इससे पहले कंपनी ने भारत में वीवो V15 Pro लॉन्च किया है। वी15 प्रो की तरह की वीवो वी15 में पॉप अप सेल्फी कैमरा और 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है। इसके अलावा फोन में 6 जीबी रैम दी गई है।
पॉप अप कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Vivo V15, इसमें हैं तीन रियर कैमरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Vivo V15 की कीमत
Vivo V15 की कीमत की बात करें तो इस थाईलैंड में इस फोन की कीमत 10,999 थाई बाट यानि करीब 24,500 रुपये है और यह फोन थाईलैंड के बाजार में टोपाज ब्लू और ग्लैमर रेड कलर वेरियंट में मिलेगा, हालांकि यह फोन भारत में कब लॉन्च होगा, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है।
Vivo V15 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित फनटच ओएस है। वीवो वी15 में 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। इसके अलाव इस फोन में मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।
Vivo V15 का कैमरा
इस फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 32 मेगापिक्सल का पॉप अप सेल्फी कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.0 है। वहीं रियर पैनल पर तीन कैमरे हैं जिनमें एक 12 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का और तीसरा 5 मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ आर्टिफिशिल इंटेलिजेंस (एआई) का सपोर्ट मिलेगा।
इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो डुअल इंजन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2, जीपीएस/A-जीपीएस, एफएम रेडियो, माइक्रो यूएसबी पोर्ट मिलेगा।