फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vivo V15 की कीमत में हुई पहली बार 2,000 रुपये की कटौती

Wed, 24 Apr 2019 03:30 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Wed, 24 Apr 2019 03:30 PM IST
विज्ञापन
Vivo V15 price cut in India first time, Know details
Vivo V15

वीवो की वी सीरीज के नए स्मार्टफोन Vivo V15 की कीमत में भारत में 2,000 रुपये की कटौती हुई है। वीवो वी15 को कटौती के बाद अब 21,990 रुपये में फ्लिपकार्ट, अमेजन, पीटीएम मॉल जैसी साइट्स और दुकान से खरीदा जा सकता है। वी15 प्रो की तरह की वीवो वी15 में पॉप अप सेल्फी कैमरा और 48 मेगापिक्सल का इफेक्टिव रियर कैमरा दिया है। इसके अलावा फोन में 6 जीबी रैम दी गई है।

Vivo V15 price cut in India first time, Know details
Vivo V15

Vivo V15 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित फनटच ओएस है। वीवो वी15 में  6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। इसके अलावा इस फोन में मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।

Vivo V15 price cut in India first time, Know details
Vivo V15

इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो डुअल इंजन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2, जीपीएस/A-जीपीएस, एफएम रेडियो, माइक्रो यूएसबी पोर्ट मिलेगा। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 12MP, दूसरा 8 मेगापिक्सल और तीसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivo V15 price cut in India first time, Know details
Vivo V15

Vivo V15 की कीमत की बात करें तो इस फोन की कीमत अब 21,990 रुपये हो गई है, जबकि इसे 23,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह फोन फ्रोजेन ब्लैक, ग्लैमर रेड और रॉयल ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन के साथ मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट फ्री में मिलेगी। इसके अलावा जियो की ओर से 3.3 टीबी डाटा मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed