फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Redmi 7 हुआ भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 7,999 रुपये

Wed, 24 Apr 2019 03:06 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Wed, 24 Apr 2019 03:06 PM IST
विज्ञापन
Redmi 7 Launched in India With 4000mAh Battery, know Price, Specifications
Redmi 7

Xiaomi ने आज यानि 24 अप्रैल को भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं जिनमें रेडमी 7 और रेडमी वाय3 शामिल हैं। इनमें से रेडमी 7 जहां रेडमी 6 का अपग्रेडेड वर्जन है, वहीं रेडमी वाय3 को रेडमी वाय2 की सफलता के बाद पेश किया गया है। इनमें से रेडमी 7 की खासियतों की बात करें तो इस फोन में आपको 4000 एमएएच की बैटरी के साथ स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर मिलेगा।

Redmi 7 Launched in India With 4000mAh Battery, know Price, Specifications
redmi 7

रेडमी 7 की स्पेसिफिकेशन
फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित एमआईयूआई 10 मिलेगा। रेडमी 7 में 6.26 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा जिसाक रिजॉल्यूशन 720x1520 पिक्सल होगा।  इस फोन में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर, 2 जीबी व 3 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलेगा।

Redmi 7 Launched in India With 4000mAh Battery, know Price, Specifications
redmi 7

रेडमी 7 का कैमरा
रेडमी 7 के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का मिलेगा। दोनों कैमरे के साथ एआई का सपोर्ट और फ्लैश लाइट मिलेगी। कैमरे के साथ एआई ब्यूटी मोड 4.0 भी मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Redmi 7 Launched in India With 4000mAh Battery, know Price, Specifications
redmi 7

रेडमी 7 की कीमत
भारत में रेडमी 7 की शुरुआती कीमत 7,999 रुपये है यानि इस कीमत में आपको 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। वहीं Redmi 7 के 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 8,999 रुपये है। फोन की बिक्री 29 अप्रैल से अमेजन, एमआई डॉट कॉम और एमआई स्टोर्स से होगी। यह फोन कॉमेट ब्लू, एक्लिप्स ब्लैक और लुनार रेड कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन के साथ जियो की ओर से 2,400 रुपये का कैशबैक और डबल डाटा मिलेगा।

विज्ञापन
Redmi 7 Launched in India With 4000mAh Battery, know Price, Specifications
redmi 7

रेडमी 7 की कनेक्टिविटी
फोन की डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, फिंगरप्रिंट सेंसर और 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। फोन में 4000mAh की बैटरी मिलेगी और इस फोन को में P2i स्प्लैश कोटिंग मिलेगी यानि पानी के हल्के छींटे से फोन खराब नहीं होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed