शाओमी ने भारत में अपनी वाय सीरीज का विस्तार करते हुए अपना नया स्मार्टफोन रेडमी वाय3 (Redmi Y3) लॉन्च कर दिया है। रेडमी वाय3, पिछले साल लॉन्च हुए रेडमी वाय2 (रिव्यू) का अपग्रेडेड वर्जन है। रेडमी वाय3 की भी चर्चा रेडमी वाय2 की तरह सेल्फी कैमरे को लेकर हो रही है। Redmi Y3 में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। तो आइए जानते हैं कि रेडमी वाय3, रेडमी वाय2 से कितना अलग है?
Redmi Y2 से कितना अलग है Redmi Y3: जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेडमी वाय2 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, 5.99 इंच की एचडी+डिस्प्ले है जिस पर 2.5D का कर्व्ड ग्लास है। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.1 आधारित एमआईयूआई 9 है। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 3 जीबी/4 जीबी रैम और 32जीबी/64 जीबी स्टोरेज मिलेगी। स्टोरेज को 256 जीबी तक मेमोरी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा।
रेडमी वाय2 का कैमरा
फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जो AI सपोर्ट के साथ आता है। फोन मे फेशियल रिकॉग्निशन भी दिया गया है। रेडमी वाय2 में 3080 एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.2, GPS/A-GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है। रेडमी वाय2 के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। रेडमी वाय2 को 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।
रेडमी वाय3 की स्पेसिफिकेशन
फोन में 6.26 इंच की एचडी प्लस डॉट नॉच डिस्प्ले मिलेगी। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। यह फोन बोल्ड रेड, प्राइम ब्लैक और एलिगेंट ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन में एक बार में 2 सिम कार्ड के साथ एक मेमोरी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके लिए आपको तीन स्लॉट मिलेंगे। फोन में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर 632 प्रोसेसर मिलेगा। फोन में आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित एमआईयूआई 10 मिलेगा। फोन पर पानी के हल्के छींटे का असर नहीं होगा। इसके लिए फोन में पी2आई कोटिंग दी गई है।
रेडमी वाय3 का कैमरा
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसके साथ ऑटो एचडीआर, एआई पोट्रेट और फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा मिलेगी। वहीं रेडमी वाय3 में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। दोनों कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन का सपोर्ट मिलेगा।