फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Redmi Y3 भारत में हुआ लॉन्च, रेडमी वाय2 की कीमत में मिलेगा 32MP का सेल्फी कैमरा

Wed, 24 Apr 2019 01:27 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Wed, 24 Apr 2019 01:27 PM IST
विज्ञापन
Redmi Y3 launched in India with 32mp selfie camera, Know price and specifications
Redmi Y3

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने अपनी वाय सीरीज का विस्तार करते हुए भारत में रेडमी वाय3 को लॉन्च कर दिया है जो कि पिछले साल लॉन्च हुए रेडमी वाय2 का अपग्रेडेड वर्जन है। रेडमी वाय3 की खासियतों की बात करें तो इसमें 4000 एमएएच की बैटरी के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। आइए जानते हैं इस फोन के बारे में विस्तार से...

Redmi Y3 launched in India with 32mp selfie camera, Know price and specifications
Redmi Y3

रेडमी वाय3 की स्पेसिफिकेशन
फोन में 6.26 इंच की एचडी प्लस डॉट नॉच डिस्प्ले मिलेगी। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। यह फोन बोल्ड रेड, प्राइम ब्लैक और एलिगेंट ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन में एक बार में 2 सिम कार्ड के साथ एक मेमोरी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके लिए आपको तीन स्लॉट मिलेंगे। फोन में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर 632 प्रोसेसर मिलेगा। फोन में आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित एमआईयूआई 10 मिलेगा। फोन पर पानी के हल्के छींटे का असर नहीं होगा। इसके लिए फोन में पी2आई कोटिंग दी गई है।
 

Redmi Y3 launched in India with 32mp selfie camera, Know price and specifications
redmi y3

रेडमी वाय3 का कैमरा
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसके साथ ऑटो एचडीआर, एआई पोट्रेट और फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा मिलेगी। वहीं रेडमी वाय3 में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। दोनों कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन का सपोर्ट मिलेगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Redmi Y3 launched in India with 32mp selfie camera, Know price and specifications
Redmi Y3

रेडमी वाय3 की कनेक्टिविटी
फोन में डुअल 4जी वीओएलटीई सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। बैटरी को लेकर कंपनी ने दो दिन के बैकअप का दावा किया है, जबकि स्टैंडबाय का दावा 18 दिन का है।

विज्ञापन
Redmi Y3 launched in India with 32mp selfie camera, Know price and specifications
Redmi Y3

रेडमी वाय3 की कीमत
इस फोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी 9,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,999 रुपये है। बता दें कि रेडमी वाय2 को भी पिछले साल इसी कीमत पर लॉन्च किया गया था। फोन की बिक्री 30 अप्रैल को दोपहर 12 बजे, अमेजन, एमआई होम, एमआई इंडिया की वेबसाइट से होगी। फोन के साथ एयरटेल की ओर से 1120 जीबी 4जी डाटा मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed