फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

32 मेगापिक्सल पॉप अप सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Vivo V15 Pro

Wed, 20 Feb 2019 08:35 PM IST
प्रदीप पांडे प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडा
प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडा Published by: प्रदीप पांडे Updated Wed, 20 Feb 2019 08:35 PM IST
विज्ञापन
Vivo V15 Pro Launched in India with 32 Megapixel selfie camera, Know price and specifications
Vivo V15 Pro

तमाम लीक्स के बाद चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने आज यानि बुधवार, 20 फरवरी 2019, को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo V15 Pro लॉन्च कर दिया है। वीवो वी15 प्रो की लॉन्चिंग नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में दोपहर 12 बजे हुई। वीवो के इस नए फोन की खासियतों की बात करें तो Vivo V15 Pro में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पॉप अप सेल्फी कैमरा मिलेगा जो कि 32 मेगापिक्सल का होगा। साथ ही आपको बता दें कि इस फोन को पहली बार भारत में ही लॉन्च किया गया है।

Vivo V15 Pro Launched in India with 32 Megapixel selfie camera, Know price and specifications
Vivo V15 Pro

Vivo V15 Pro की स्पेसिफिकेशन
Vivo V15 Pro की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में 6.39 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर मिलेगा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज है, जिसे 256 जीबी तक मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

Vivo V15 Pro Launched in India with 32 Megapixel selfie camera, Know price and specifications
vivo v15 pro

Vivo V15 Pro का कैमरा
कैमरे की बात करें तो वैसे इस फोन में रियर पैनल पर 3 कैमरे मिलेंगे जिनमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का और तीसरा 5 मेगापिक्सल का होगा। वहीं इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा जो कि पॉप अप स्टाइल में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivo V15 Pro Launched in India with 32 Megapixel selfie camera, Know price and specifications
Vivo V15 Pro

Vivo V15 Pro की कनेक्टिविटी
 Vivo V15 Pro में 3700mAh की बैटरी मिलेगी जो डुअल इंजन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन की कीमत की बात करें तो 28,990 रुपये रखी गई है। इसकी प्री-बुकिंग ऑनलाइन स्टोर के अलावा ऑफलाइन स्टोर से शुरू हो गई है और बिक्री 6 मार्च से सुपर डे सेल मे होगी। फोन के साथ जियो की ओर से ऑफर भी मिल रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed