{"_id":"5c6d21c9bdec223604735b5f","slug":"xiaomi-mi-9-launched-in-china-with-48-megapixel-camera-know-price-and-specifications","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"xiaomi mi 9 हुआ लॉन्च, इसमें है 48MP का कैमरा, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
xiaomi mi 9 हुआ लॉन्च, इसमें है 48MP का कैमरा, जानें कीमत और फीचर्स
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रदीप पांडे
Updated Wed, 20 Feb 2019 03:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
mi 9
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Xiaomi ने आखिरकार अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन शाओमी एमआई 9 को चीन में लॉन्च कर दिया है। बता दें कि एमआई 9 सीरीज के सभी 24 फरवरी को बर्सिलोना में आयोजित होने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में लॉन्च होंगे। वहीं शाओमी एमआई 9 पिछले साल लॉन्च हुए एमआई 8 का अपग्रेडेड वर्जन है जिसमें वायरलेस चार्जिंग के साथ-साथ कई सारे कमाल के फीचर्स दिए गए हैं।
2 of 5
mi 9
xiaomi mi 9 की स्पेसिफिकेशन
फोन के फीचर्स की बा करें तो इसमें 5.97 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है जो कि सैमसंग का है। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिगंरप्रिंट सेंसर है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर भी मिलेगा। इस फोन को 6 जीबी व 8 जीबी रैम वेरियंट में लॉन्च किया गया है, जबकि स्टोरेज 128 जीबी ही मिलेगी।
3 of 5
mi 9
xiaomi mi 9 का कैमरा
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल, दूसरा 12 मेगापिक्सल और तीसरा 16 मेगापिक्सल का है। वहीं इसमें सिंगल 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। शाओमी ने दावा किया है कि कैमरे के लेंस पर स्क्रैच नहीं आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इसके अलावा फोन की अन्य खासियतों की बात करें तो डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन है और यह वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन में 3300mAh की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग के साथ आती है और इसके लिए 27 वॉट का चार्जर भी मिलेगा।
विज्ञापन
5 of 5
Xiaomi Mi 9 Transparent Edition
शाओमी एमआई 9 की कीमत की बात करें तो इसके 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 2299 युआन यानि करीब 31,800 रुपये और 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 3299 युआन यानि करीब 34,900 रुपये है, वहीं कंपनी ने इस फोन का ट्रांस्पैरेंट वेरियंट भी पेश किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।