फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेडमी नोट 7 से पहले लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी एम30, होगा सबसे सस्ता ट्रिपल कैमरे वाला फोन

Wed, 20 Feb 2019 10:01 AM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Wed, 20 Feb 2019 10:01 AM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy M30 to Launch in India a Day Before the Redmi Note 7
Samsung Galaxy M30

सैमसंग ने पिछले महीने ही भारत में एम सीरीज के 2 स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एम10 और गैलेक्सी एम20 लॉन्च किए हैं, वहीं अब सैमसंग गैलेक्सी एम30 की भी लॉन्चिंग की खबर है। सैमसंग गैलेक्सी एम30, 27 फरवरी को भारत में शाम 6 बदे लॉन्च होगा। सैमसंग गैलेक्सी एम30 की सीधी टक्कर शाओमी के नए ब्रांड रेडमी के फोन रेडमी नोट 7 से होगी। बता दें कि रेडमी नोट 7 28 फरवरी को लॉन्च होगा। साथ ही सैमसंग गैलेक्सी एम30 भारत में बिकने वाला सबसे सस्ता ट्रिपल रियर कैमरा होगा फोन होगा।

Samsung Galaxy M30 to Launch in India a Day Before the Redmi Note 7
Samsung Galaxy M30

सैमसंग ने गैलेक्सी एम30 का प्रमोशन भी शुरू कर दिया है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक गैलेक्सी एम30 में सुपर एमोलेड फुल एचडी डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इस फोन में गैलेक्सी एम20 की तरह 5000mAh की बैटरी होगी। इस फोन की बिक्री भी अमेजॉन से होगी।

Samsung Galaxy M30 to Launch in India a Day Before the Redmi Note 7
samsung galaxy m30 - फोटो : pricekart
कहा जा रहा है कि गैलेक्सी एम30 में तीन रियर कैमरे होंगे जिनमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दो अन्य कैमेर 5-5 मेगापिक्सल के होंगे। इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी होगा। फोन की बॉडी प्लास्टिक की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy M30 to Launch in India a Day Before the Redmi Note 7
Samsung Galaxy M30

साथ ही लीक रिपोर्ट की मानें तो सैमसंग गैलेक्सी एम30 में सैमसंग का इनहाउस प्रोसेसर Exynos 7904 मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 6 जीबी के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिल सकती है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन को एंड्रॉयड ओरियो 8.1 के साथ पेश किया जाएगा।

 

विज्ञापन
Samsung Galaxy M30 to Launch in India a Day Before the Redmi Note 7
Samsung Galaxy M30 - फोटो : Skyneel

कीमत की बात करें तो लीक रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी एम30 की शुरुआती कीमत 14,990 रुपये होगी, वहीं इसके 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीम 16,990 रुपये होगी। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि इस फोन के लॉन्चिंग के साथ ही गैलेक्सी एम20 की कीमत में कटौती होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed