फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vivo V15 Pro की बिक्री भारत में शुरू, इसमें है 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

Wed, 06 Mar 2019 11:19 AM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Wed, 06 Mar 2019 11:19 AM IST
विज्ञापन
Vivo V15 Pro sale begins in India, Know price and specifications
Vivo V15 Pro

वीवो के नए स्मा्र्टफोन Vivo V15 Pro  की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। वीवो वी15 प्रो को पेटीएम, अमेजॉन, फ्लिपकार्ट और वीवो के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। वीवो के इस नए फोन की खासियतों की बात करें तो Vivo V15 Pro में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पॉप अप सेल्फी कैमरा मिलेगा जो कि 32 मेगापिक्सल का है। साथ ही आपको बता दें कि इस फोन को पहली बार भारत में ही लॉन्च किया गया है।

Vivo V15 Pro sale begins in India, Know price and specifications
Vivo V15 Pro
Vivo V15 Pro की स्पेसिफिकेशन

Vivo V15 Pro की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में 6.39 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर मिलेगा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज है, जिसे 256 जीबी तक मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

Vivo V15 Pro sale begins in India, Know price and specifications
vivo v15 pro

Vivo V15 Pro का कैमरा
कैमरे की बात करें तो वैसे इस फोन में रियर पैनल पर 3 कैमरे मिलेंगे जिनमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का और तीसरा 5 मेगापिक्सल का होगा। वहीं इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा जो कि पॉप अप स्टाइल में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivo V15 Pro sale begins in India, Know price and specifications
Vivo V15 Pro

Vivo V15 Pro की कनेक्टिविटी
Vivo V15 Pro में 3700mAh की बैटरी मिलेगी जो डुअल इंजन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन की कीमत की बात करें तो 28,990 रुपये रखी गई है। इसकी प्री-बुकिंग पहले से ही हो रही थी। फोन के साथ जियो की ओर से ऑफर भी मिल रहा है। फोन के साथ मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो एचडीएफसी के कार्ड से पेमेंट करने पर 5 फीसदी का कैशबैक मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed