फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लैपटॉप खरीदने का सोच रहे हैं तो यहां आइए, ये हैं आपके लिए 5 शानदार विकल्प

Thu, 03 May 2018 09:54 AM IST
टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 03 May 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
want to buy laptops here are the best 5 laptops in Indian market
best laptops

रोज नई तकनीक के साथ-साथ नए-नए प्रोडक्ट मार्केट में आ रहे हैं। ऐसे में यदि आप नया लैपटॉप खरीदना चाहते हैं, तो उसके स्क्रीन साइज, डिजाइन, रैम, हार्ड डिस्क की क्षमता को अनदेखा न करें। आजकल लोग अपनी सुविधा के लिए डेस्कटॉप की जगह लैपटॉप का इस्तेमाल अधिक करने लगे हैं। इसका कारण यह है कि लैपटॉप लाने ले जाने में सुविधाजनक है और बैटरी से चलने की वजह से आप  इसे चार्ज कर आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। खरीदने से पहले इस बात का खास ख्याल रखें कि लैपटॉप में रैम की क्षमता जितनी अधिक होगी, प्रोसेसर उतनी ही तेजी से आपके डाटा को प्रोसेस करता है। कंप्यूटर का दिमाग कहे जाने वाले प्रोसेसर के बेहतर होने पर ही आप बेहतरीन तरीके से सारे काम आसानी से कर पाने में सफल हो पाते हैं। इन दिनों बाजार में इन सभी खूबियों से लैस कई लैपटॉप मौजूद हैं।

want to buy laptops here are the best 5 laptops in Indian market
ASUS ZenBook Flip S
आसुस जेनबुक फ्लिप S UX370UA

बेहद पतले और हल्के डिजाइन वाले आसुस जेनबुक फ्लिप S UX370UA कन्वर्टिबल लैपटॉप को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसमें 8वीं जेनरेशन इंटेल कोर i7 प्रोसेसर और 16 जीबी LPDDR3 रैम है। इसका वजन 1.1 किलोग्राम है और यह 11.2mm पतला है। आसुस का यह प्रीमियम लैपटॉप मेटल फिनिशिंग वाला है। यह स्टैंडर्ड एल्युुमिनियम एलॉय की तुलना में 50 फीसदी ज्यादा मजबूत है। इसमें 300 निट्स ब्राइटनेस और फुल एचडी (1920x1080 पिक्सल) रिजोल्यूशन के साथ 13.3 इंच एंटी ग्लेयर, टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। इस विंडोज 10 लैपटॉप में 1.8GHz इंटेल कोर i7-8550 प्रोसेसर, इंटेल UHD ग्राफिक्स GPU और  512 जीबी SSD मौजूद है। इसमें वीडियो कॉल के लिए वीजीए कैमरा, फिंगरप्रिंट सेंसर और एक 2-सेल लिथियम-ऑयन बैटरी दी गई है। अमेजॉन पर इसकी कीमत 82,000 रुपये है।

want to buy laptops here are the best 5 laptops in Indian market
Pavilion Power

एचपी पवेलियन पावर
एचपी ने क्रिएटिव प्रोफेशनल लोगों के लिए, पवेलियन पावर नोटबुक Nvidia GeForce GTX 1050 ग्राफिक्स कार्ड और लेटेस्ट 7वीं जेनरेशन क्वाड कोर इंटेल प्रोसेसर से लैस है। इसमें 15.6-इंच फुल-एचडी (1920x1080 pixels) IPS डिस्प्ले दिया गया है। इस डिवाइस में फुल-एचडी आईपीएस डिस्प्ले के साथ 'B&O प्ले' और एचपी 'ऑडियो बूस्ट' द्वारा ऑडियो दिया गया है। नोटबुक में 128जीबी पेरीफेरल कम्पोनेंट इंटरकनेक्ट एक्सप्रेस (PCIe), सोलिड-स्टेट स्टोरेज डिवाइस (SSD) और 1 टीबी हार्ड डिस्क ड्राइव स्टोरेज जैसी विशेषताएं हैं। इसमें एसिड ग्रीन लाइटिंग के साथ बैकलीट की-बोर्ड भी दिया गया है। इसमें एचपी वाइड विजन कैमरा भी दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 77,999 रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
want to buy laptops here are the best 5 laptops in Indian market
Acer Swift 5
एसर स्विफ्ट 5 
एसर स्विफ्ट 5 काफी पतला और हल्का लैपटॉप है। यह विंडोज 10 होम पर चलता है। इसमें 14 इंच फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) IPS-प्रो डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें बेजल को कम किया गया है। इस डिस्प्ले में कलर इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी दी गई है, जो स्क्रीन ब्राइटनेस, कलर और सेचुरेशन को ऑप्टिमाइज करती है। इसमें 8 जीबी DDR4 रैम के साथ 8th जेनरेशन इंटेल कोर i7 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 512 जीबी SSD स्टोरेज है और इसकी बैटरी 4670mAh की है, जो आठ घंटे का बैकअप देती है। इसमें 2x2 802.11ac वाई-फाई  भी दिया गया है। इसकी बॉडी मैग्नीशियम-लिथियम अलॉय से बनी हुई है। इसके अन्य फीचर्स में विंडोज हैलो फिंगरप्रिंट सेंसर, एक USB Type-C (3.1) पोर्ट, दो USB 3.0 पोर्ट और एक backlit की-बोर्ड दिया गया है। इसकी कीमत 79,999 रुपये है।
विज्ञापन
want to buy laptops here are the best 5 laptops in Indian market
Dell G Series G3 17
डेल G3 15 और डेल G3 17

डेल ने गेमिंग यूजर्स को ध्यान में रखकर जी सीरीज के चार लैपटॉप लॉन्च किए हैं। डेल G315 में 15 इंच का डिस्प्ले है, जबकि G317 में 17 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इन लैपटॉप्स में Nvidia GeForce GTX 1050 और 1060 Max-Q  ग्राफिक्स कार्ड लगे हैं। इनमें 8वीं जेनरेशन का इंटेल कोर i7 प्रोसेसर लगा है। G3 15 अब तक का सबसे पतला लैपटॉप है। डेल G5 15 और डेल G7 15 में 15 इंच का डिस्प्ले है। दोनों ही लैपटॉप में Nvidia GTX 1060 GPUs का ग्राफिक्स है। डेल G5 में 8वीं जेनरेशन तक का इंटेल कोर i7 प्रोसेसर उपलब्ध है, जबकि डेल G7 में 8वीं जेनरेशन तक का इंटेल कोर i9 प्रोसेसर उपलब्ध है। G7 15 में 4के डिस्प्ले का विकल्प है। इनकी कीमत क्रमशः 39,990 रुपये और 52,00 रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed