फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Xiaomi की न्यू ईयर सेल, पोपुलर स्मार्टफोन पर 4,000 रुपये तक की छूट

Wed, 06 Jan 2021 12:40 PM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Wed, 06 Jan 2021 12:40 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi new year new savings sale buy redmi smartphone with upto rs 4000 discount
xiaomi new year sale - फोटो : अमर उजाला

शाओमी ने न्यू ईयर, न्यू सेविंग्स सेल का एलान किया है जो कि 5 जनवरी से शुरू हो गई है और 11 जनवरी तक चलेगी। शाओमी की इस सेल में रेडमी के पांच स्मार्टफोन पर 4,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इस सेल में रेडमी 9 प्राइम से लेकर रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स तक को कम कीमत में खरीदा जा सकता है। फोन पर मिलने वाले इस ऑफर का फायदा कंपनी की वेबसाइट, एमआई होम और रिटेल स्टोर से उठाया जा सकता है। आइए जानते हैं इन फोन और इन पर मिलने वाली छूट के बारे में विस्तार से...

Xiaomi new year new savings sale buy redmi smartphone with upto rs 4000 discount
Redmi 8a Dual - फोटो : twitter
Redmi 8A Dual

इस सेल में रेडमी 8ए डुअल को 6,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी एमआरपी 8,499 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 6.22 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है। साथ ही स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर, डुअल रियर कैमरा, और 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ 5000 एमएएच की बैटरी है।

Xiaomi new year new savings sale buy redmi smartphone with upto rs 4000 discount
Redmi Note 9 pro - फोटो : social media
Redmi Note 9 pro

इस फोन को सेल में 12,999 की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। शाओमी रेडमी नोट 9 प्रो स्मार्टफोन में 6.67 इंच का पंचहोल डिस्प्ले है। साथ ही स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। इसके अलावा कंपनी ने इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर का सपोर्ट दिया है। वहीं, यह स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। यूजर्स को इस स्मार्टफोन क्वाड कैमरा सेटअप (चार कैमरे) मिला है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। वहीं, दूसरी तरफ इस फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Xiaomi new year new savings sale buy redmi smartphone with upto rs 4000 discount
Redmi Note 9 Pro Max - फोटो : amarujala
Redmi note 9 pro max

इस सेल के लिए रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स की शुरुआती कीमत 15,999 रुपये हो गई है। इस फोन में भी 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसके अलावा इस फोन में रेडमी नोट 9 प्रो की तरह चार रियर कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 64 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और चौथा 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा फोन में गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी है।

विज्ञापन
Xiaomi new year new savings sale buy redmi smartphone with upto rs 4000 discount
Redmi Note 9 - फोटो : अमर उजाला
Redmi Note 9

शाओमी की इस सेल में रेडमी नोट 9 को 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। शाओमी रेडमी नोट 9 स्मार्टफोन में 6.53 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,340 पिक्सल है। साथ ही इस स्मार्टफोन में स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित एमआईयूआई 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed