{"_id":"5c9461fcbdec2213ec62200d","slug":"xiaomi-redmi-go-first-sale-in-india-today-know-price-and-specifications","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Xiaomi के सबसे सस्ते स्मार्टफोन की पहली सेल आज, कीमत सिर्फ 4,499 रुपये","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Xiaomi के सबसे सस्ते स्मार्टफोन की पहली सेल आज, कीमत सिर्फ 4,499 रुपये
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रदीप पांडे
Updated Fri, 22 Mar 2019 09:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
redmi go
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने हाल ही में भारत में अपना नया स्मार्टफोन रेडमी गो लॉन्च किया है। शाओमी का यह पहला फोन है जिसमें एंड्रॉयड ओरियो 8.0 का एंड्रॉयड गो वर्जन दिया गया है। साथ ही आपको बता दें कि यह भारत में बिकने वाला शाओमी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। रेडमी गो की आज यानि 22 मार्च को पहली बार फ्लैश सेल है। इस फोन को आज फ्लिपकार्ट, एमआई स्टोर और शाओमी की वेबसाइट से दोपहर 12 बजे खरीदा जा सकेगा। तो आइए जानते हैं इस फोन की खासियतों की बारे में।
2 of 5
Xiaomi Redmi Go
Xiaomi के Redmi Go में 5 इंच की एचडी डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 720x1280 पिक्सल है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर है। वहीं इसमें ग्राफिक्स के लिए 308 GPU मिलेगा। रेडमी गो में 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
3 of 5
redmi go
फोन के कैमरे की बात करें इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.0 है, वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.2 है। रियर कैमरे के साथ आपको फ्लैश लाइट मिलेगी। इस फोन में एड्रॉयड गो दिया गया है और इसमें गूगल गो, जीमेल गो, यूट्यूब गो जैसे कई सारे गो वर्जन के ऐप मिलेंगे। इन ऐप्स को खासतौर पर कम रैम वाले फोन के लिए तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
REDMI GO
इस फोन में 3000एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम सपोर्ट, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2 और 4G LTE का सपोर्ट मिलेगा। फोन में .3.5 एमएम का हेडफोन जैक भी है। फोन में आप एक साथ दो सिम कार्ड और एक मेमोरी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
redmi go
रेडमी गो की कीमत की बात करें तो इस फोन की कीमत 4,499 रुपये है। फोन के साथ नो कॉस्ट ईएमआई मिल रही है और साथ ही यदि आप एक्सिस बैंक के बज क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो 5 फीसदी की छूट मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।