चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने हाल ही में रेडमी को अलग ब्रांड से पेश करने का ऐलान किया था। उसके बाद 10 जनवरी 2019 को चीन में शाओमी से अलग होने के बाद रेडमी ने अपना पहला स्मार्टफोन Redmi Note 7 लांच किया। रेडमी नोट 7 की सबसे बड़ी खासियत इसकी कीमत और इसमें दिया गया 48 मेगापिक्सल का कैमरा है। तो आइए रेडमी नोट 7 की 7 खासियतों के बारे में जानते हैं।
Redmi Note 7 के 7 खास फीचर्स जो भारतीय बाजार में तहलका मचा सकते हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Redmi Note 7: 48 मेगापिक्सल का कैमरा
रेडमी नोट 7 अपने 48 मेगापिक्सल को लेकर काफी चर्चा में है। Redmi Note 7 में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.8 है और दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.4 है। कैमरे के साथ एआई का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही इसमें PDAF, HDR, इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन और सुपर नाइट मोड मिलेगा।
फास्ट चार्जिंग के साथ 4000mAh की दमदार बैटरी
Redmi Note 7 में 4000mAh की बैटरी है जो शाओमी के अधिकतर स्मार्टफोन में होती है। इसके अलावा फोन में क्विक चार्ज 4 का सपोर्ट है। शाओमी ने फास्ट चार्जिंग को लेकर दावा किया है कि 1 घंटे 43 मिनट में बैटरी फुल चार्ज हो जाएगी। फोन के साथ 5V/2A का चार्जर मिलेगा।
वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले
Redmi Note 7 में रेडमी नोट 6 प्रो से अलग डिस्प्ले है। नोट 7 में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है जबकि नोट 6 प्रो में केवल नॉच डिस्प्ले है। रेडमी नोट 7 में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस नॉच डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है।
डिजाइन
शाओमी ने इस फोन में मेटल की बजाय ग्लास बॉडी का इस्तेमाल किया है। बैक पैनल पर 2.5D ग्लास है। यह फोन ग्रेडियंट ट्विलाइट गोल्ड, फैंटसी ब्लू और ब्राइट ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा।