गूगल एक विश्व प्रसिद्ध सर्च इंजन है, जिसका इस्तेमाल आज दुनियाभर के लोग कर रहे हैं। यहां इंटरनेट से संबंधित सभी सुविधाएं लोगों को मिलती हैं। गूगल ड्राइव भी गूगल का एक शानदार ऑनलाइन फाइल स्टोरेज सर्विस है, जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि गूगल ड्राइव के भी कई शानदार फीचर्स हैं, जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे। आमतौर पर गूगल ड्राइव को लोग इस वजह से जानते हैं कि इसमें फोटो से लेकर वीडियो और आपके जरूरी दस्तावेज सेव हो जाते हैं। गूगल डिस्क गूगल ड्राइव का एक फीचर है, जिसके माध्यम से जीमेल या अन्य ईमेल क्लाइंट पर आप आसानी से फाइलें भेज सकते हैं। इसके लिए आपको करना ये है कि अगर आपकी कोई फाइल गूगल ड्राइव पर सेव है, तो उस पर राइट-क्लिक करके शेयर बटन पर क्लिक करें और लिंक को कॉपी करके ईमेल ड्राफ्ट में पेस्ट कर दें और उसे आसानी से भेज दें। आइए जानते हैं गूगल ड्राइव के कुछ और फीचर्स के बारे में...
काम की बात: गूगल ड्राइव के इन शानदार फीचर्स के बारे में शायद ही जानते होंगे आप, कर सकते हैं बहुत सारे काम
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 30 Sep 2021 02:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन