फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: आपके आधार कार्ड पर हैं कितने मोबाइल नंबर लिंक? एक क्लिक में यहां जान लें सबकुछ

Fri, 01 Oct 2021 01:58 PM IST
प्रकाश चंद जोशी टेक्नोलॉजी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक्नोलॉजी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 01 Oct 2021 01:58 PM IST
विज्ञापन
How to check how many mobile numbers are linked on our aadhar card
आधार कार्ड पर कितने मोबाइल नंबर लिंक हैं, ये रहा जानने का तरीका - फोटो : istock

आधार कार्ड आज की जरूरत बन चुका है। एक मोबाइल सिम लेने से लेकर बैंक में खाता खोलने तक, हर जगह आधार अब जरूरी है। ऐसे में इसकी जरूरत काफी ज्यादा बढ़ चुकी है, लेकिन इन सबके बीच आधार से जुड़े कई धोखाधड़ी के मामले भी सामने आ रहे हैं। अभी बीते दिनों कुछ ऐसे मामले सामने आए, जिनमें पता चला कि किसी के आधार कार्ड पर किसी और का ही मोबाइल नंबर जुड़ा हुआ है। वहीं, लोगों के साथ फ्रॉड करने वाले लोग फिंगर प्रिंट के साथ ई केवाईसी की प्रक्रिया का तोड़ भी निकाल रहे हैं। ऐसे में इससे लोगों को काफी दिक्कत हो सकती है। इस समस्या को दूर करने के लिए दूसरसंचार विभाग ने एक पोर्टल जारी किया, जिसमें आप ये पता लग सकते हैं कि आपके आधार कार्ड से कितने मोबाइल नंबर जुड़े हुए हैं। ऐसे में जो मोबाइल नंबर आपका नहीं है, उसे आप एक सिंपल तरीके से हटा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

How to check how many mobile numbers are linked on our aadhar card
आधार कार्ड पर कितने मोबाइल नंबर लिंक हैं, ये रहा जानने का तरीका - फोटो : https://tafcop.dgtelecom.gov.in/index.php

स्टेप 1

सबसे पहले आपको https://tafcop.dgtelecom.gov.in/ वेबसाइट पर जाना है, जो कि दूरसंचार विभाग की वेबसाइट है।

यहां जाने के बाद आपको एक स्क्रीन दिखेगी, जिस पर आपको मोबाइल नंबर (आधार से लिंक वाला) दर्ज करना है।

How to check how many mobile numbers are linked on our aadhar card
आधार कार्ड पर कितने मोबाइल नंबर लिंक हैं, ये रहा जानने का तरीका - फोटो : https://tafcop.dgtelecom.gov.in/index.php

स्टेप 2

  • मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद आपको रिक्वेस्ट ओटीपी पर क्लिक करना है, और फिर आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको दर्ज करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to check how many mobile numbers are linked on our aadhar card
आधार कार्ड पर कितने मोबाइल नंबर लिंक हैं, ये रहा जानने का तरीका - फोटो : https://tafcop.dgtelecom.gov.in/index.php

स्टेप 3

  • जैसे ही आप अपना ओटीपी दर्ज करेंगे, तो आपको आपके आधार नंबर से जुड़े हुए सभी मोबाइल नंबर दिखेंगे।
विज्ञापन
How to check how many mobile numbers are linked on our aadhar card
आधार कार्ड पर कितने मोबाइल नंबर लिंक हैं, ये रहा जानने का तरीका - फोटो : facebook/All India Radio News

स्टेप 4

  • स्क्रीन पर दिख रहे मोबाइल नंबर्स में से आप किसी को भी उपयोग में नहीं है या आपको इनकी जरूरत नहीं है या ये आपका मोबाइल नंबर नहीं है के आधार पर आप इन्हें हटवा (रिपोर्ट) सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed