फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: स्लो चार्जिंग से हैं परेशान, तो इन ट्रिक्स की मदद से अपने फोन को करें फास्ट चार्ज

Fri, 29 Oct 2021 05:21 PM IST
संकल्प सिंह टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 29 Oct 2021 05:21 PM IST
विज्ञापन
How to charge phone faster know the trick here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
अक्सर हम सभी लोग मोबाइल फोन के स्लो चार्जिंग के प्रॉब्लम से काफी परेशान रहते हैं। कई मर्तबा लोगों को घंटों तक फोन को चार्जिंग में लगाकर इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में हमारे कीमती वक्त की काफी बर्बादी होती है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने वाले हैं, जिसकी सहायता से आप अपने मोबाइल फोन को तेजी से चार्ज कर सकते हैं। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में -  

ओरिजनल चार्जर का प्रयोग करें

अपने फोन को जल्दी चार्ज करने के लिए आपको हमेशा ओरिजिनल चार्जर का उपयोग करना चाहिए। अक्सर देखने को मिलता है कि जब भी हम कोई दूसरा चार्जर फोन में उपयोग करते हैं, तो ऐसी स्थिति में फोन स्लो चार्ज होता है। इस कारण फोन को तेज चार्ज करने के लिए हमेशा ओरिजनल चार्जर का ही प्रयोग करें। ऐसा करने से आपके फोन की बैटरी लाइफ भी लंबे समय तक अच्छी रहती है।
How to charge phone faster know the trick here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

Aeroplane Mode को ऑन करें

अगर आप भी फोन के स्लो चार्जिंग की समस्या से परेशान हैं, तो ऐसे में आपको फोन चार्ज करते वक्त अपने फोन के Aeroplane Mode को ऑन कर लेना चाहिए। Aeroplane Mode को ऑन करने के बाद फोन तेजी से चार्ज होता है।
How to charge phone faster know the trick here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

Bluetooth, GPS और Wifi को ऑफ रखें

अगर आप अपने मोबाइल फोन को जल्दी चार्ज करना चाहते हैं, तो आपको फोन चार्ज में लगाने से पहले Bluetooth, GPS और Wifi ऑफ कर देना चाहिए। ऐसा करने से फोन जल्दी और तेज चार्ज होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How to charge phone faster know the trick here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

चार्जिंग के दौरान अपने फोन का ना करें उपयोग

आपका फोन जब चार्ज हो रहा हो, उस दौरान फोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मोबाइल धीमा चार्ज होता है। 

विज्ञापन
How to charge phone faster know the trick here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

चार्ज के दौरान स्विच ऑफ कर दें फोन

अगर आपका फोन ज्यादा ही स्लो चार्ज होता है, तो ऐसी स्थिति में आपको अपने फोन को स्विच ऑफ करके चार्ज में लगाना चाहिए। ऐसा करने से फोन तेजी से चार्ज होता है। अगर ऊपर बताए गए उपायों के बाद भी आपका फोन तेजी से चार्ज नहीं हो रहा है, तो ज्यादा संभावना है कि आपके फोन के जैक या चार्जर में खराबी है। ऐसी स्थिति में आपको सर्विस सेंटर में जाकर अपने फोन और चार्जर को दिखाना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed