आज के इस डिजिटल दौर में अपने प्राइवेट डाटा को सेफ रखना काफी जरूरी है। अक्सर जब हम किसी दूसरे व्यक्ति को अपना PC देते हैं, तो एक संभावना ये भी रहती है कि हमारे डाटा का गलत इस्तेमाल भी किया जा सकता है। ऐसे में उसको सेफ रखना काफी जरूरी है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप अपने वीडियोज, डाक्यूमेंट्स और किसी भी फाइल फोल्डर को आसानी से हाइड कर सकते हैं। ये प्रोसेस काफी आसान है। आगे हम आपको कुछ स्टेप्स बताएंगे, जिनको फॉलो करके आप अपने जरूरी डाटा को पीसी में हाइड कर सकते हैं। इससे आपकी प्राइवेट चीजें सेफ हो जाएंगी। ऐसे में जब आप अपने लैपटॉप को किसी दूसरे व्यक्ति को एक्सेस करने के लिए देंगे, तो उस वक्त भी आपकी जरूरी चीजों को कोई ओपन नहीं कर पाएगा। आइए जानते हैं इस ट्रिक के बारे में -
{"_id":"6184d258c39e237eff5d7b76","slug":"how-to-hide-files-in-windows-10-pc-know-the-method-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: बड़ा आसान है अपने PC में किसी भी फाइल और फोल्डर को हाइड करना, जानिए क्या है ट्रिक?","category":{"title":"Technology","title_hn":"टेक्नोलॉजी","slug":"technology"}}
काम की बात: बड़ा आसान है अपने PC में किसी भी फाइल और फोल्डर को हाइड करना, जानिए क्या है ट्रिक?
Fri, 05 Nov 2021 12:37 PM IST
संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 05 Nov 2021 12:37 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
- इसके लिए सबसे पहले आपको अपने पीसी में फाइल एक्सप्लोरर को ओपन करना होगा।
- उसके बाद उस फाइल या फोल्डर को सेलेक्ट कर लें, जिसे आप हाइड करना चाहते हैं।
- फोल्डर को सेलेक्ट करने के बाद आपको माउस पर राइट क्लिक करके properties के ऑप्शन का चयन करना है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नई विंडो खुलेगी, जिसमें सबसे नीचे की तरफ Hidden के बॉक्स पर आपको क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको सबसे ऊपर बाईं तरफ व्यूज के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको options के विकल्प का चयन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
- options के विकल्प का चयन करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नई विंडो खुलेगी, जहां आपको व्यू के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- यहां एक बॉक्स दिखेगा, जिसके सामने Dont show hidden files, folder or drives लिखा होगा। उस पर क्लिक करने के बाद नीचे Apply के बटन को सेलेक्ट करें।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
- इस प्रोसेस के बाद आपके द्वारा सेलेक्ट किए गए फाइल और फोल्डर हाइड हो जाएंगे।
- वहीं अगर आप दोबारा इन फाइल्स को एक्सेस करना चाहते हैं, तो आपको व्यू के सेक्शन में Show hidden files or folder के ऑप्शन पर क्लिक करके Apply के बटन पर क्लिक करना होगा।