सब्सक्राइब करें

Instagram Tips and Tricks: इंस्टाग्राम पर छिपाना चाहते हैं अपना ऑनलाइन स्टेटस, तो इस ट्रिक को करें फॉलो

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sun, 16 Jan 2022 06:13 PM IST
विज्ञापन
Instagram Tips and Tricks: No One Able to See Your Online Status on Instagram Know Details in Hindi
इंस्टाग्राम ऑनलाइन स्टेटस हाइड टिप्स एंड ट्रिक्स इन हिंदी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : i stock

दुनिया के सबसे लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग ऐप्स में से एक इंस्टाग्राम है। इसे मंथली 2.6 अरब से भी ज्यादा लोग इस्तेमाल करते हैं। अपनी फोटो और वीडियो को सार्वजनिक अथवा निजी तौर पर साझा करने की सुविधा देने वाले इस ऐप को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। यही वजह है कि लगातार इसके यूजर्स की संख्या बढ़ती ही जा रही है। आज बहुत सारे लोग इसका पर्सनल व प्रोफेशनल कामों के लिए इस्तेमाल करते हैं। इंस्टाग्राम पर आपके एक्टिव होने का टाइम अन्य लोग देख सकते हैं। दरअसल, अन्य सोशल नेटवर्किंग ऐप्स की तरह ही इसमें भी यूजर्स देख सकते हैं कि आप आखिरी बार ऐप पर कब एक्टिव थे, लेकिन कई लोग इस जानकारी को सबके साथ साझा नहीं करना चाहते। इसके लिए वो इस फीचर को डिसेबल कर देते हैं। अगर आप भी अपना ऑनलाइन स्टेटस सबसे छिपाना चाहते हैं, तो आप ये स्टेप फॉलो कर सकते हैं।   

Trending Videos
Instagram Tips and Tricks: No One Able to See Your Online Status on Instagram Know Details in Hindi
इंस्टाग्राम ऑनलाइन स्टेटस हाइड टिप्स एंड ट्रिक्स इन हिंदी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
  • दरअसल, आपने जिसे डीएम किया है वो आपके ऑनलाइन स्टेटस या रिसेंट एक्टिव को देख सकते हैं। हालांकि, आप सेटिंग में बदलाव कर के इस फीचर को डिसेबल भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Instagram Tips and Tricks: No One Able to See Your Online Status on Instagram Know Details in Hindi
इंस्टाग्राम ऑनलाइन स्टेटस हाइड टिप्स एंड ट्रिक्स इन हिंदी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
  • इसके लिए आपको सबसे पहले इंस्टाग्राम ऐप ओपन करना होगा। ऐप ओपन होने पर आपको लोअर राइट कॉर्नर में मौजूद प्रोफाइल इमेज पर क्लिक करके प्रोफाइल सेक्शन में जाना है। इसके बाद हेमबर्गर मेन्यू से सेटिंग को चूज करें। 
Instagram Tips and Tricks: No One Able to See Your Online Status on Instagram Know Details in Hindi
इंस्टाग्राम ऑनलाइन स्टेटस हाइड टिप्स एंड ट्रिक्स इन हिंदी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
  • इसके बाद आपको सेटिंग में प्राइवेसी के ऑप्शन पर जाकर ऐक्टिव स्टेटस पर क्लिक करना होगा। इस पेज पर एक्टिविटी स्टेटस बाय डिफॉल्ट इनेबल रहता है, जिसे टच करके आप इसे ऑफ कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Instagram Tips and Tricks: No One Able to See Your Online Status on Instagram Know Details in Hindi
इंस्टाग्राम ऑनलाइन स्टेटस हाइड टिप्स एंड ट्रिक्स इन हिंदी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
  • ऐसा करने पर आपकी इंस्टाग्राम एक्टिविटी बंद हो जाएगी। इसके डिसेबल होने के बाद कोई भी आपकी ऑनलाइन एक्टिविटी को नहीं देख सकेगा। दरअसल, आपकी एक्टिविटी केवल वही लोग देक सकते हैं जिसे आप फॉलो करते हैं या जिनके साथ आप चैट करते हैं। इस सेटिंग से आप उनसे भी अपना स्टेटस छिपा सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed