{"_id":"6941360ae91fcf7b0c083023","slug":"cert-in-issues-high-risk-warning-for-zoom-users-india-security-alert-2025-12-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Warning: ऑफिस मीटिंग के लिए यूज करते हैं ये App तो हो जाएं सावधान, सरकार ने जारी की 'हाई रिस्क' चेतावनी","category":{"title":"Mobile Apps","title_hn":"मोबाइल एप्स","slug":"mobile-apps"}}
Warning: ऑफिस मीटिंग के लिए यूज करते हैं ये App तो हो जाएं सावधान, सरकार ने जारी की 'हाई रिस्क' चेतावनी
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Tue, 16 Dec 2025 04:06 PM IST
सार
CERT-In Zoom Warning: अगर आप ऑफिस मीटिंग या पर्सनल काम के लिए Zoom का इस्तेमाल करते हैं, तो सतर्क हो जाएं। भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने Zoom यूजर्स के लिए एक 'हाई रिस्क' चेतावनी जारी की है। यह सुरक्षा खामी इतनी गंभीर है कि हैकर्स आपके डिवाइस की सुरक्षा को आसानी से भेद सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
जूम मीटिंग पर अलर्ट
- फोटो : AI जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत में वीडियो मीटिंग्स के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले प्लेटफॉर्म Zoom पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने एक ताजा चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि Zoom में एक बड़ी सुरक्षा खामी पाई गई है।
2 of 5
जूम
- फोटो : Zoom
कितना बड़ा है खतरा?
CERT-In ने इस खतरे को 'हाई सेवेरिटी' यानी बेहद गंभीर श्रेणी में रखा है। इसका मतलब है कि यह कोई मामूली बग नहीं है। एजेंसी के मुताबिक, इस खामी का फायदा उठाकर हैकर्स आपके कंप्यूटर की सुरक्षा को चकमा दे सकते हैं। वे न केवल आपके सिस्टम का कंट्रोल ले सकते हैं, बल्कि आपकी संवेदनशील और निजी जानकारी भी चुरा सकते हैं।
3 of 5
विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम
- फोटो : अमर उजाला
कौन से यूजर्स हैं निशाने पर?
यह खतरा खास तौर पर Windows और macOS (एपल लैपटॉप) पर Zoom Rooms इस्तेमाल करने वालों के लिए है। CERT-In ने Windows यूजर्स के लिए Zoom वर्जन 6.6.0 से पहले के सभी वर्जन के लिए अलर्ट जारी किया है। जबकि macOS में भी Zoom वर्जन 6.6.0 से पहले के सभी वर्जन के लिए खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बचने के करें ये काम
- फोटो : AI जनरेटेड
बचने के लिए तुरंत करें ये काम
राहत की बात यह है कि इसका समाधान मौजूद है। आपको बस इतना करना है कि अपने डेस्कटॉप या मैक पर Zoom एप खोलें और उसे तुरंत अपडेट करें। Zoom ने इन खामियों को ठीक करने के लिए नया सिक्योरिटी पैच जारी कर दिया है।
विज्ञापन
5 of 5
क्रोम ब्राउजर
- फोटो : AI
Apple और Google भी निशाने पर
सिर्फ Zoom ही नहीं, पिछले कुछ हफ्तों में Apple और Google (Chrome और Edge ब्राउजर) को भी ऐसी ही बड़ी सुरक्षा खामियों का सामना करना पड़ा है। हैकर्स लगातार डिवाइसेज को निशाना बना रहे हैं, इसलिए अपने सभी एप्स और सॉफ्टवेयर को अपडेट रखना ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।