फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Google Maps: गूगल मैप्स में पेश हुआ काम का फीचर, इन यूजर्स को मिलेगा सीधा फायदा

Sat, 28 Sep 2024 05:18 PM IST
अमित कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sat, 28 Sep 2024 05:18 PM IST
विज्ञापन
google maps adds new warning system to help users what is it and how to works
Google Maps - फोटो : FREEPIK

देश के अधिकतर लोग नेविगेशन के लिए गूगल मैप्स का इस्तेमाल करते हैं। गूगल ने गूगल मैप्स में यूजर्स की सुविधा के लिए कई सारे फीचर्स दिए हैं। बीते दिनों गूगल मैप्स में कई काम की खूबियों को पेश किया है। ऐसे में कंपनी ने इसमें नया फीचर पेश किया है। गूगल मैप्स के नए फीचर के तहत यूजर्स को फेक रिव्यू से बचाया जाएगा। यह फीचर उन कारोबारियों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है, जिन्हें फर्जी रिव्यू की वजह से काफी परेशानी होती है। ऐसे में गूगल मैप्स का नया फीचर यूजर्स को चेतावनी देगा और बिजनेस में अवैध तरीके से दिए गए फीडबैक से मुकाबला करेगा। 

यहां के यूजर्स को मिलेगा लाभ

google maps adds new warning system to help users what is it and how to works
Google Maps - फोटो : FREEPIK

आपको जानकारी के लिए बता दें कि गूगल मैप्स ने सबसे पहले इस फीचर को यूके यानी यूनाइटिड किंगडम में पेश किया था। अब इस फीचर का लाभ यूनाइटिड स्टेट्स यानी अमेरिका में भी उठाया जा सकेगा। बताया जा रहा है कि यह फीचर जब काम करेगा, जब गूगल एक से ज्यादा रिव्यूज को बिजनेस से हटा देगा। इसके बाद यूजर्स को अलर्ट नोटिफिकेशन चला जाएगा। ऐसे में यह फीचर स्थानीय बिजनेस के लिए जानकारी लेने में काफी उपयोगी साबित हो सकता है और फेक रिव्यूज से बचा जा सकता है। 

प्रोफाइल पर लग जाएगी रोक

google maps adds new warning system to help users what is it and how to works
Google Maps - फोटो : FREEPIK

फिलहाल गूगल ने अभी तक यह नहीं बताया है कि बिजनेस के फेक रिव्यूज हटाने के लिए क्या क्राइट्रेरिया रखा है। हालांकि, जिन बिजनेस के खिलाफ फेक रिव्यूज की शिकायत आएगी, उन्हें कुछ समय के लिए रोक दिया जाएगा। इस तरह से उस बिजनेस प्रोफाइल पर कुछ समय के लिए नए रिव्यूज नहीं आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गूगल मैप्स पर फर्जी रिव्यूज की ऐसे करें रिपोर्ट

google maps adds new warning system to help users what is it and how to works
Google Maps - फोटो : FREEPIK
  • सबसे पहले अपने डिवाइस में गूगल मैप्स खोलें।
  • इसके बाद दाई तरफ तीन डॉट्स पर क्लिक करना है।
  • ऐसा करने के बाद मेन्यू के विकल्प को चुनना है।
  • इसके बाद रिपोर्ट करने के लिए किसी एक विकल्प का चयन करें। इसमें फेक और गलत कंटेंट जैसे ऑप्शन मिल जाएंगे।
  • रिव्यू जमा करने से पहले अगर कुछ अतिरिक्त जानकारी देना चाहते हो तो जमा कर सकते हैं। 
  • सब कुछ चेक करने के बाद रिपोर्ट को सबमिट कर सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed