{"_id":"67c1633e62ca54393c0e4372","slug":"instagram-shows-sensitive-violent-and-offensive-content-and-reels-on-26-february-later-releases-apology-2025-02-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Instagram: क्या हुआ था इंस्टाग्राम के साथ, क्यों दिखने लगे थे गंदे Reels? जानिए मेटा ने क्यों मांगी माफी","category":{"title":"Mobile Apps","title_hn":"मोबाइल एप्स","slug":"mobile-apps"}}
Instagram: क्या हुआ था इंस्टाग्राम के साथ, क्यों दिखने लगे थे गंदे Reels? जानिए मेटा ने क्यों मांगी माफी
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:49 PM IST
सार
Instagram Content Controversy: बुधवार को इंस्टाग्राम पर अचानक आपत्तिजनक रिल्स और कंटेंट दिखने लगे। इसके लिए मेटा ने एक 'एरर' को जिम्मेदार ठहराते हुए यूजर्स से माफी मांगी।
विज्ञापन
1 of 4
Instagram Controversy
- फोटो : FREEPIK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत समेत दुनियाभर में करोड़ो लोग इंस्टाग्राम (Instagram) का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन 26 फरवरी को कुछ ऐसा हुआ जिसने दुनियाभर के इस्टाग्राम यूजर्स को हैरान कर दिया। बुधवार को करोड़ों इंस्टाग्राम यूजर्स को उनके फीड में गंदे और हिंसक रील्स दिखने लगे। ये रील्स और पोस्ट ऐसे थे जिन्हें इंस्टाग्राम दिखाने से ब्लॉक कर देता है, लेकिन इन्हें "सेंसेटिव कंटेंट" के तहत दिखाया जा रहा था।
लोगों को दिखाए गए सेंसेटिव कंटेंट
2 of 4
Instagram
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि, दुनियाभर के यूजर्स से शिकायत मिलने के बाद फेसबुक, इंस्टाग्राम और थ्रेड्स की स्वामित्व वाली कंपनी मेटा (Meta) ने इसपर आधिकारिक बयान जारी करते हुए असुविधा के लिए माफी मांगी। मेटा की पॉलिसी के अनुसार कंपनी आपत्तिजनक कंटेट को अपने प्लेटफॉर्म से हटा देती या फिर कुछ कंटेंट को केवल मानवाधिकार और संघर्ष जैसे विषयों पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पब्लिश करने की अनुमति देती है।
मेटा ने 'एरर' के लिए मांगी माफी
3 of 4
Instagram
- फोटो : Freepik
रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, मेटा के एक अधिकारी ने गुरुवार (27 फरवरी) को इस मामले पर माफी मांगते हुए कहा, "हमने एक एरर को ठीक कर दिया है जिसके कारण कुछ उपयोगकर्ताओं को उनके Instagram रील्स फ़ीड में ऐसी सामग्री दिखाई दे रही थी जिसे रिकमेंड नहीं की जानी चाहिए था। हम इस गलती के लिए माफी मांगना चाहते हैं।"
हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया कि कितने इंस्टाग्राम यूजर्स इससे प्रभावित हुए और इस गड़बड़ी के पीछे की वजह से का भी खुलासा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
एल्गोरिदम अपडेट हो सकती है वजह
4 of 4
Instagram
- फोटो : अमर उजाला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई टेक एक्सपर्ट्स ने इंस्टाग्राम की इस गड़बड़ी का आकलन किया है, जिसके मुताबिक इसके दो वजहें हो सकती हैं। पहला यह कि इंस्टाग्राम का एल्गोरिदम संवेदनशील पोस्ट पाए जाने पर उसे दिखाने से रोक देता है। यदि इस सिस्टम में कोई गड़बड़ी आ गई तो यह कंटेंट को बिना फ़िल्टर किए दिखा सकता है, जिससे यूजर्स को अपने फ़ीड में सेंसेटिव कंटेंट दिखने लगेगा।
दूसरी संभावना यह है कि हाल ही में किए गए एल्गोरिदम अपडेट ने गलती से हिंसक या संवेदनशील पोस्ट को प्राथमिकता दी हो, जिससे अनजाने में उनकी पहुंच बढ़ गई हो। इन दोनों उदाहरणों से समझा जा सकता है कि इंस्टाग्राम के फीड में आपत्तिजनक कंटेंट दिखने के क्या कारण हो सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।