{"_id":"5d6c9f288ebc3e93db11901c","slug":"pubg-addiction-makes-boy-land-in-hospital-icu-with-blood-clots-in-brain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लगातार PUBG खेलने के कारण दिमाग में जमे खून के थक्के, ICU में हुआ भर्ती","category":{"title":"Mobile Apps","title_hn":"मोबाइल एप्स","slug":"mobile-apps"}}
लगातार PUBG खेलने के कारण दिमाग में जमे खून के थक्के, ICU में हुआ भर्ती
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रदीप पांडे
Updated Mon, 02 Sep 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Pubg Addiction: Blood Clots In Brain
- फोटो : belmarrahealth
भारत में ऑनलाइन वीडियो गेम PUBG की दीवानगी के बारे में किसी को कुछ बताने की जरूरत नहीं है। भारत में PUBG के चक्कर में कितने लोगों की जान गई है और कितने लड़कों ने अपने ही घर में चोरियां की है। PUBG की लत में कईयों को अस्पताल में भी भर्ती कराना पड़ा। वहीं अब लगातार PUBG खेलने के कारण एक 19 साल के बच्चे के दिमाग में खून के थक्के जम गए हैं। आइए जानते हैं पूरा वाकया...
Trending Videos
2 of 6
PUBG LITE
- फोटो : PUBG
यह पूरा मामला तेलंगाना का है। इस मामले ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि ऑनलाइन गेम्स से युवाओं की जिंदगी कैसे बर्बाद हो रही है। तेलंगाना के वनपार्थी जिले में दिन-रात PUBG गेम खेलने के कारण 19 साल के युवक के दिमाग में खून के थक्के जम गए हैं और हालत बिगड़ने के बाद उसे सिटी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
playing pubg
- फोटो : Social Media
रिपोर्ट के मुताबिक पबजी खेलने के कारण बीमार पड़ा छात्र बीएससी सेकंड ईयर में पढ़ाई करता है। डॉक्टर्स के मुताबिक उसका खानपान खराब हो गया है और इसी वजह से अचानक से उसका वजन कम होने लगा था। वह दिन में 6-7 घंटे तक पबजी खेलता था।
4 of 6
PUBG MOBILE (सांकेतिक)
- फोटो : amar ujala
26 अगस्त को उसके दायें पैर और हाथ ने काम करना बंद कर दिया था जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान पता चला कि लगातार पबजी खेलने और खराब न्यूट्रिशन की वजह से वह डिहाइड्रेशन का शिकार था। डॉक्टरों ने यह भी बताया कि PUBG में कॉम्पिटिशन के कारण वह मानसिक तनाव से भी जूझ रहा था।
विज्ञापन
5 of 6
PUBG
उसका इलाज कर रहे डॉ. के विनोद कुमार के मुताबिक जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो वह पूरी तरह से होश में भी नहीं था और कुछ पूछने पर जवाब नहीं दे पा रहा था। पीड़ित की मां के मुताबिक उसे जब भी समय मिलता था वह पबजी खेलता था और बीच में अखबार बांटने जाता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।