{"_id":"5d03318b8ebc3e1a446d34de","slug":"youth-shot-dead-as-pistol-goes-off-while-making-tiktok-video-in-maharashtra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टिक टॉक वीडियो बनाते समय गलती से चली गोली, 19 वर्षीय युवक की मौत","category":{"title":"Mobile Apps","title_hn":"मोबाइल एप्स","slug":"mobile-apps"}}
टिक टॉक वीडियो बनाते समय गलती से चली गोली, 19 वर्षीय युवक की मौत
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रदीप पांडे
Updated Fri, 14 Jun 2019 01:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
टिक टॉक वीडियो बनाते समय युवक की मौत
- फोटो : Samayam
Link Copied
टिक टॉक एप का नाम तो आपने सुना ही होगा। टिक टॉक एप लोग 15 सेकेंड के वीडियो बनाकर रातों रात मशहूर हो रहे हैं। टिक टॉक भारत में डाउनलोड होने वाला सबसे बड़ा एप भी हो गया है, वहीं कुछ दिन पहले टिक टॉक पर बैन भी लगा था जो अब हट गया है। इस टिक टॉक वीडियो के चक्कर में लोगों की जान भी जा रही है।
Trending Videos
2 of 5
tik tok
ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के शिरडी से सामने आया है जहां टिक टॉक वीडियो बनाने के चक्कर में एक युवक की जान चली गई है। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि शिरडी का रहने वाला प्रतीक संतोष वाडेकर (19) अपने दोस्त सनी पवार (20), नितिन अशोक वाडेकर के साथ अपने अंकल की तेरहवीं में शामिल होने के लिए आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
डेमो गन
- फोटो : अमर उजाला
ठहरने के लिए उसने एक होटल में कमरा बुक किया था और उसी कमरे में वह अपने दोस्तों के साथ टिक टॉक वीडियो बना रहा था और उसके हाथ में देसी पिस्तौल था। वीडियो बनाने के दौरान गलती से गोली चल जाने के कारण प्रतीक की मौत हो गई।
4 of 5
टिक टॉक ऐप (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
शिरडी के डिप्टी एस.पी. सोमनाथ वाघचौरे के मुताबिक गोली सनी के हाथ से चली है। शूटिंग के दौरान सनी के हाथ ही में ही पिस्तौल था जिससे निकली हुई गोली प्रतीक के सीने में लगी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद सनी और नितिन होटल छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
5 of 5
tik tok
गोली चलने की आवाज सुनकर होटल के स्टाफ कमरे में पहुंचे तो उन्होंने प्रतीक को मृत पाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने सनी और नितिन को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है। वहीं टिक टॉक ने इस मामले पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा है कि उसे अपने एक यूजर के निधन का गम है। वहीं कंपनी ने यह भी कहा है कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर इस तरह के किसी वीडियो का समर्थन या प्रचार नहीं करती है। वहीं कंपनी ने ऐसे वीडियोज को अपने प्लेटफॉर्म से डिलीट भी कर दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।