{"_id":"58034f9c4f1c1bd875291d2b","slug":"onlne-sale-of-reliance-jio-sim","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन बिक रही जियो सिम सच या धोखा?","category":{"title":"Technology","title_hn":"टेक्नॉलॉजी","slug":"technology"}}
ऑनलाइन बिक रही जियो सिम सच या धोखा?
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 16 Oct 2016 03:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रिलायंस जियो
Link Copied
रिलायंस जियो की बढ़ती मांग इन दिनों बहुत चर्चा में है। इस सिम के लेने के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। 3 महीने तक मुफ्त कॉल और 4जी डेटा के साथ सस्ता टैरिफ प्लान सभी को आकर्षित कर रहा है। बढ़ती मांग के कारण यह सिम बड़ी ही मुश्किल से मिल रहा है। ऐसे में एक कंपनी ने जियो सिम ऑनलाइन बेचने का दावा किया है। ऐसे में सवाल यह उठा रहा है कि यह दावा सच है या झूठ?
Trending Videos
कंपनी 199 रुपये केवल डिलिवरी चार्ज के ले रही है
2 of 5
रिलायंस जियो
कंपनी ने कहा है कि वह http://aonebiz.in/वेबसाइट के माध्यम से लोगों को मुफ्त में रिलायंस जियो सिम उपलब्ध करा रही है। उसका दावा है कि मात्र 199 रुपये में जियो सिम आपके घर तक पहंचाएगी। कंपनी ये 199 रुपये केवल डिलिवरी चार्ज के ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी की साइट पर भरना होगा बस एक फॉर्म
3 of 5
रिलायंस जियो
आपको कंपनी की साइट पर जा कर बस एक फॉर्म भरना होगा, जिसमें आपको अपना नाम ,ईमेल आईडी,घर का पता और फोन नंबर डालना होगा। कंपनी के मुताबिक फॉर्म भरने के बाद जियो सिम आपके घर पर पहंचा दी जाएगी।
जियो डोंगल के साथ जियो 4G सिम देने का भी दावा
4 of 5
रिलायंस जियो
सिम की डिलिवरी के वक्त आपको अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, एड्रेस प्रूफ और आईडी के कागजात देने होंगे। कंपनी का कहना है कि फॉर्म भरने के बाद 7-10 दिन के भीरत जियो सिम आप तक पहंचा दी जाएगी। कंपनी ने जियो डोंगल के साथ जियो 4G सिम भी देने का दावा किया है।
विज्ञापन
ऑर्डर देते समय ही payUmoney के द्वारा अडवांस पेमेंट करना होगा
5 of 5
रिलायंस जियो
आपको सिम का ऑर्डर देते समय ही payUmoney के द्वारा एडवांस पेमेंट करना होगा। एडवांस पेमेंट की बात से यह बहुत हद तक संभव है कि ये कोई फर्जी कंपनी हो, क्योंकि अभी तक रिलायंस जियो के सर्विस प्रोवाइडर्सं की ओर से सिम ऑनलाइन मिलने की कोई जानकारी नहीं दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।