फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जरूरत की खबर: व्हाट्सएप पर भूलकर भी मत करिएगा ये छह काम, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने

Mon, 04 Oct 2021 05:35 PM IST
सोनू शर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 04 Oct 2021 05:35 PM IST
विज्ञापन
Take care and do not do these things on whatsapp your account can be banned
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

एक समय था जब फेसबुक यूज करने और इसके माध्यम से देश-विदेश के लोगों को चैटिंग करने यानी बात करने को लोग उतारू रहते थे, लेकिन अब ज्यादातर लोग चैटिंग के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते नजर आते हैं। व्हाट्सएप एक इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है, जिसके द्वारा वॉइस और वीडियो कॉल भी किया जा सकता है। चूंकि व्हाट्सएप अब दुनियाभर में फेमस हो चुका है और धड़ल्ले से लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन इस ऐप से जुड़ी कुछ ऐसी भी चीजें हैं, जिनसे लोगों को बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप भूल से भी ये काम करते हैं, तो मुश्किल में पड़ सकते हैं। हो सकता है कि आपका व्हाट्सएप अकाउंट ही बंद हो जाए। बस इतना जान लीजिए कि व्हाट्सएप आपको जितनी सुविधाएं दे रहा है, आप उसका फायदा उठाइए, लेकिन गलत फायदा नहीं। आइए जानते हैं कि वे कौन से काम हैं, जो आपको व्हाट्सएप पर भूलकर भी नहीं करने चाहिए। 

Take care and do not do these things on whatsapp your account can be banned
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

व्हाट्सएप के माध्यम से किसी को भी आपत्तिजनक या फिर धमकी भरा मैसेज भूलकर भी न भेजें, वरना आपके ऊपर कार्रवाई हो सकती है। अगर शिकायतकर्ता ने पुलिस में आपकी शिकायत कर दी तो आप बुरे फंस जाएंगे। इसके अलावा आपके लिए यह जान लेना भी जरूरी है कि किसी भी अवैध फिल्म का पाइरेटेड लिंक या फिर महज कुछ दिनों में पैसा डबल कर देने वाली स्कीम का लिंक शेयर करेंगे तो भी आपके ऊपर कार्रवाई हो सकती है। 

Take care and do not do these things on whatsapp your account can be banned
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
  • व्हाट्सएप पर भड़काऊ मैसेज न किसी को फॉरवर्ड करें और न ही खुद लिखें, क्योंकि ऐसा करना आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है, आपके ऊपर कार्रवाई हो सकती है। 
  • व्हाट्सएप पर फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों को परेशान बिल्कुल न करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Take care and do not do these things on whatsapp your account can be banned
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
  • व्हाट्सएप पर संदिग्ध थर्ड पार्टी ऐप को डाउनलोड करने से बचें, क्योंकि इनके जरिये आपका डेटा चोरी हो सकता है। 
  • आपके लिए यह जान लेना बेहद ही जरूरी है कि अगर कई सारे व्हाट्सएप अकाउंट्स ने आपको ब्लॉक कर रखा है तो व्हाट्सएप आपके अकाउंट को संदिग्ध मानते हुए उसे बंद कर सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed