फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्कूल में टशन दिखाने के लिए किडनी बेचकर खरीदा iPhone, अब मांग रहा मौत की भीख

Mon, 31 Dec 2018 03:40 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Mon, 31 Dec 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
17 year old boy sold his kidney for an iPhone 4, now is bed-ridden for life
iphone 4

हर साल जब नया आईफोन लांच होता है तो एक कहावत सामने आता है कि क्या इस बार भी आईफोन खरीदने के लिए किडनी बेचनी पड़ेगी, हालांकि यह मजाक तक ही सीमित रहता है लेकिन एक लड़के ने आईफोन के लिए सच में अपनी किडनी बेच दी है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि स्कूल में सिर्फ टशन दिखाने के लिए उसने किडनी बेचकर आईफोन खरीदा था और आज वह जिंदगी से जूझ रहा है।

17 year old boy sold his kidney for an iPhone 4, now is bed-ridden for life
kidney for an iPhone 4

ओरिएंटल डेली की एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन के जिओ वैंग नाम के लड़के ने आज से 7 साल पहले आईफोन 4 खरीदने के लिए अपनी किडनी बेच दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक जब iPhone 4 लांच हुआ था तो जियो वैंग सिर्फ 17 साल का था। उस दौरान उसके स्कूल में आईफोन 4 वालों का बड़ा बोलबाला था और जिनके पास आईफोन नहीं था उनके साथ दूसरे तरह का व्यवहार किया जाता था।

17 year old boy sold his kidney for an iPhone 4, now is bed-ridden for life
iphone 4

बस यही बात वैंग को लग गई और उसने आईफोन के लिए किडनी बेचने का फैसला लिया। वैंग को एक किडनी के बदले 3,200 अमेरिकी डॉलर यानि करीब 2,23,265 रुपये मिले थे जो कि नए आईफोन की कीमत से भी ज्यादा है। वैंग ने एक ही किडनी बेची थी। आज वैंग 24 साल का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
17 year old boy sold his kidney for an iPhone 4, now is bed-ridden for life
kidney for an iPhone 4

ऑपरेशन के दौरान वैंग को बताया गया कि एक सप्ताह ही वह पहले जैसा चंगा हो जाएगा, लेकिन दुर्भाग्यवश उसे इंफेक्शन हो गया। इंफेक्शन इतना गंभीर हो गया है कि वह पिछले 7 सालों से अस्पताल में ही है और उसका इलाज चल रहा है। ऐसे में उसका परिवार कर्ज के बोझ तले डूब गया है, क्योंकि वैंग को डायलिसिस के लिए काफी पैसे खर्च हो रहे हैं। 

विज्ञापन
17 year old boy sold his kidney for an iPhone 4, now is bed-ridden for life
iPhone 4

गौर करने वाली बात यह है कि अस्पताल ने किडनी के ऑपरेशन के बारे में वैंग के परिजनों को कोई जानकारी नहीं दी, हालांकि अब कोर्ट ने अस्पताल को वैंग के परिजनों को हर्जाना देने का आदेश दिया है। वहीं वैंग की जवानी पूरी तरह से खत्म हो गई है और अब वह शायद ही चल फिर पाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed