'जब मैं फ्री होता हूं तो पबजी खेलता हूं। जब मैं व्यस्त रहता हूं तब भी पबजी खेलता हूं'। यह कहना है एक पबजी प्लेयर का। आप मेट्रो में सफर करते हों या बस में या फिर ट्रेन में, आपको मोबाइल पर पबजी खेलते हुए लोग मिल जाएंगे। पबजी मोबाइल गेम की चक्कर में भारत में कई लोगों की जानें जा चुकी हैं, तो कई ने अपने घर ही में चोरियां भी की हैं। कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र के ठाणे में एक किशोर ने अपने बड़े भाई की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि उसे पबजी खेलने से मना किया था। ऐसी कई घटनाएं आपको मिल जाएंगी, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देंगी कि क्या पबजी वाकई इतना खतरनाक है? आज हम आपको इस रिपोर्ट में पबजी से होने वाली 8 बीमारियों के बारे में बताएंगे।
अगर खेलते हैं PUBG तो हो सकते हैं 'गंभीर' बीमारियों के शिकार, जान लें लक्षण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंसक प्रवृति
अन्य वीडियो गेम की तरह ही पबजी भी एक हिंसक गेम है जिसमें प्लेयर्स दूसरे प्लेयर्स को जान से मारते हैं। लगातार इस गेम को खेलने पर इंसानों की हिंसक प्रवृति में वृद्धि हो सकती है। हिंसक होने के डर से ही चीन सरकार ने पबजी को बैन कर रखा है। इस गेम की वजह से लोगों में गुस्सा, हिंसक सोच और हिंसक व्यवहार देखे जा रहे हैं।
वीडियो गेम की लत
पबजी गेम खेलने के कारण लोग दिनभर व्यस्त रह रहे हैं और अपने अन्य कामों को दरकिनार कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन में तलाक का सबसे बड़ा कारण वीडियो गेम है। वीडियो गेम की लत में आप अपना समय भी बर्बाद करते हैं और फर्जी जीत के चक्कर में आप वास्तविक जीवन और दुनिया से दूर हो जाते हैं।
समाज से दूर
पबजी खेलने के दौरान गेम के प्लेयर्स से ही चैटिंग करते हैं। ऐसे में आप दुनिया और समाज से अलग हो जाते हैं। आपको जब भी समय मिलता है, तो आप गेम ही खेलते हैं। समाज से आपका कोई सरोकार नहीं रह जाता। आप घर में ही रहना पसंद करने लगते हैं। ऐसे में आप बाहरी लोगों से मिल नहीं पाते हैं।
खराब शारीरिक स्वास्थ्य
एक ही जगह बैठकर लगातार गेम खेलना किसी ही सूरत में सेहत के लिए सही नहीं है। चाहे आप फोन पर गेम खेल रहे हों या कंप्यूटर पर, दोनों ही स्थिति में आपकी आंखों पर गलत प्रभाव पड़ता है और आंखें खराब भी हो सकती हैं। ऐसे में आपको सिर दर्द की भी समस्या हो सकती है। इसके अलावा आपकी पीठ में भी दर्द की शिकायत हो सकती है।