व्हाट्सएप एक ऐसा इंस्टैंट मैसेजिंग एप हो गया है जिसे सबसे ज्यादा लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। नई प्राइवेसी पॉलिसी के बाद से कंपनी को थोड़ा नुकसान हुआ है लेकिन यूजर्स बेस पर कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है। आप में से कई लोग होंगे जो व्हाट्सएप इस्तेमाल कर रहे होंगे। ऐसे में आप लोग तमाम तरह के फोटो-वीडियो और मैसेज एक-दूसरे को भेजते होंगे, लेकिन इन सबके बीच आप कई बार अनजाने में बड़ी गलतियां करते हैं जो आपको जेल की हवा भी खिला सकती है। आज हम आपको इस रिपोर्ट में यही बताएंगे कि व्हाट्सएप इस्तेमाल करते समय किन-किन बातों का ख्याल रखना चाहिए।
सावधानी: व्हाट्सएप इस्तेमाल करते हैं तो भूलकर भी ना करें ये सात गलती, हो सकती है जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉर्न को लेकर पुलिस काफी शख्त है। ऐसे में यदि आप व्हाट्सएप पर पॉर्न या अश्लील वीडियो शेयर करते पकड़े जाते हैं तो आपको जेल की सजा भी हो सकती है। इसके अलावा पुलिस आपके खिलाफ कड़े कदम भी उठा सकती है। साथ ही आपका व्हाट्सएप अकाउंट भी हमेशा के लिए ब्लॉक हो सकता है।
आपके व्हाट्सएप पर सिर्फ और सिर्फ आपका ही कंट्रोल होना चाहिए। ऐसे में व्हाट्सएप की सेटिंग और कॉन्टेक्ट लिस्ट की जांच समय-समय पर करते रहें। ऐसा ना हो कि कोई भी आपको व्हाट्सएप पर मैसेज कर दे। फालतू लोगों को ब्लॉक करें। उन नंबर को डिलीट कर दें जिन्हें अब जरूरत नहीं है।
कई लोगों की आदत होती है कि अपनी व्हाट्सएप प्रोफाइल में अपनी पूरी कुंडली डाल देते हैं। सुरक्षा के लिहाज से आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। प्रोफाइल फोटो में पूरे परिवार की फोटो का भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। आमतौर पर प्रोफाइल फोटो में ग्रुफ फोटो लगाने से भी बचना चाहिए। प्रोफाइल फोटो की प्राइवेसी के लिए तीन विकल्प भी मिलते हैं जिनकी सेटिंग आप कर सकते हैं। उसके बाद आपकी प्रोफाइल फोटो को वही लोग देखेंगे जिन्हें आप दिखाना चाहते हैं।
अधिकतर लोग व्हाट्सएप को इस्तेमाल करते हैं लेकिन टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन इस्तेमाल नहीं करते हैं, ऐसे में सिम स्वैप करके आपके नंबर से दूसरे व्हाट्सएप अकाउंट इस्तेमाल करने की संभावना बढ़ जाती है। व्हाट्सएप की सेटिंग्स में जाकर टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन को ऑन कर दें। इसके बाद कोई आपके नंबर से व्हाट्सएप इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।