सब्सक्राइब करें

Alert: सेल्फी लेते समय दिखाते हैं अपनी उंगलियां? खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, जानिए क्या है ये नया खतरा

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Tue, 26 May 2026 01:29 PM IST
सार

AI Fingerprint Theft: अगर आप भी अपनी तस्वीरों में 'विक्ट्री' या 'पीस साइन' दिखाते हैं, तो अब सावधान हो जाइए। इससे आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है और आपकी डिजिटल पहचान खतरे में पड़ सकती है। जानिए क्या है यह नया खतरा और कैसे करें अपना बचाव।

विज्ञापन
ai fingerprint theft warning social media photos cyber security hindi
फिंगरप्रिंट से चोरी हो सकता है डेटा - फोटो : एआई जनरेटेड
जब भी हम छुट्टियों पर जाते हैं या दोस्तों के साथ होते हैं, तो अक्सर कैमरे की तरफ उंगलियों से 'पीस साइन' बनाकर या हाथ हिलाकर फोटो खिंचवाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी यह मासूम सी आदत आपके लिए एक बड़ी मुसीबत बन सकती है? अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और बायोमेट्रिक चोरी का एक नया खतरा सामने आ गया है।


अगर आप एक हाई-रेजोल्यूशन कैमरे के सामने अपनी हथेलियां दिखाते हैं, तो हैकर्स आपके अनोखे फिंगरप्रिंट की नकल तैयार कर सकते हैं। लगातार पावरफुल हो रहे कैमरे और एआई तकनीक बायोमिट्रिक डेटा के लिए खतरा भी पैदा कर सकते हैं।
ai fingerprint theft warning social media photos cyber security hindi
दूरी ने नहीं हटता खतरा - फोटो : एआई जनरेटेड

पांच फीट की दूरी भी है खतरनाक

चीन से हाल ही में आई रिपोर्ट्स ने इस डर को और बढ़ा दिया है कि सोशल मीडिया से हमारी शारीरिक पहचान को कितनी आसानी से चुराया जा सकता है। सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि अगर आप कैमरे से पांच फीट की दूरी के अंदर खड़े होकर फोटो खिंचवाते हैं और आपकी फिंगरप्रिंट कैमरे की तरफ हैं, तो कोई भी अपराधी आसानी से आपके फिंगरप्रिंट का डेटा निकाल सकता है।

एक बार जब फिंगरप्रिंट को डिजिटल रूप से तैयार कर लिया जाता है, तो आपके स्मार्टफोन, लैपटॉप और यहां तक कि पेमेंट सिस्टम के बायोमेट्रिक स्कैनर को भी चकमा देकर अनलॉक किया जा सकता है।
Trending Videos
ai fingerprint theft warning social media photos cyber security hindi
एआई से पहचाने जा रहे फिंगरप्रिंट - फोटो : एआई जनरेटेड

AI ने इस खतरे को और भी घातक बना दिया है

पहले के समय में, धुंधली तस्वीरें इस तरह की चोरी से हमारा बचाव कर लेती थीं। लेकिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आने से सब कुछ बदल गया है। वित्तीय विशेषज्ञ ली चांग चेतावनी देते हैं, "आजकल के फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर और एआई टूल्स रोजमर्रा की सेल्फी में छिपे फिंगरप्रिंट की लकीरों को भी बहुत साफ और स्पष्ट बना सकते हैं।"

हालांकि, रोशनी और फोकस जैसी चीजें अभी भी मायने रखती हैं, लेकिन बचने की गुंजाइश कम होती जा रही है। चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज के प्रोफेसर जिंग जिवू के मुताबिक, हाई-रेजोल्यूशन तस्वीरें या एक से ज्यादा तस्वीरों की मदद से हैकर्स आसानी से आपके फिंगरप्रिंट का डेटा निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ai fingerprint theft warning social media photos cyber security hindi
पहले भी हो चुके हैं प्रयोग - फोटो : एआई जनरेटेड

पहले भी हो चुके हैं ऐसे प्रयोग

तस्वीरों से फिंगरप्रिंट चुराने का यह विचार कोई नया नहीं है। लेकिन, इसे सच साबित करने वाली तकनीक अब लैब से निकलकर आम स्मार्टफोन तक पहुंच गई है।
  • साल 2013 में, जर्मन बायोमेट्रिक्स रिसर्चर जन क्रिस्लर ने एप्पल के टच आईडी (Touch ID) के लॉन्च होने के कुछ ही समय बाद उसे हैक कर लिया था।
  • इसके ठीक एक साल बाद, उन्होंने जर्मनी की रक्षा मंत्री के हाथों की आम तस्वीरों का इस्तेमाल करके उनके फिंगरप्रिंट बना लिए थे।
  • जो काम पहले बहुत मुश्किल और तकनीकी लगता था, वह अब डरावनी हद तक आसान हो गया है।
  • साल 2021 में, क्रैकेन सिक्योरिटी लैब्स के शोधकर्ताओं ने यह साबित कर दिया कि सिर्फ एक तस्वीर, फोटोशॉप, लेजर प्रिंटर और थोड़ी सी लकड़ी वाली गोंद की मदद से एक नकली लेकिन काम करने वाला फिंगरप्रिंट बनाया जा सकता है।

हम अभी भी फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल क्यों करते हैं?

अगर इसमें इतना ही जोखिम है, तो एपल, गूगल और सैमसंग जैसी बड़ी टेक कंपनियां अभी भी फिंगरप्रिंट स्कैनर पर क्यों भरोसा कर रही हैं? इसका जवाब बहुत सीधा है- सहूलियत।
  • बायोमेट्रिक्स हमें बिना किसी झंझट के काम करने की आजादी देते हैं। इसकी मदद से यूजर्स कुछ ही सेकंड में अपना फोन अनलॉक कर सकते हैं या पेमेंट कन्फर्म कर सकते हैं।
  • हालांकि यह लंबे और मुश्किल पासवर्ड जितना सुरक्षित नहीं है, लेकिन फिर भी यह आम चोरों से फोन को सुरक्षित रखने का एक बेहतरीन तरीका है।
विज्ञापन
ai fingerprint theft warning social media photos cyber security hindi
खुद को इस बड़े खतरे से बचाएं - फोटो : फ्रीपिक

खुद को इस बड़े खतरे से कैसे बचाएं?

आपको अपनी सेल्फी लेना बंद करने की कोई जरूरत नहीं है, बस थोड़ी सी सावधानी बरतने की जरूरत है। अपने बायोमेट्रिक डेटा को सुरक्षित रखने के लिए विशेषज्ञ ये उपाय बताते हैं:
  • दूरी का ध्यान रखें: क्लोज-अप शॉट्स लेने से बचें, खासकर तब जब आपकी उंगलियों के पोर साफ नजर आ रहे हों।
  • हाथ घुमा लें: अगर आपको तस्वीरों में 'पीस साइन' बनाना पसंद है, तो हथेली को कैमरे की तरफ रखने के बजाय अपनी तरफ करके फोटो खिंचवाएं।
  • मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (MFA) का उपयोग करें: अपने अहम और संवेदनशील अकाउंट्स की सुरक्षा के लिए सिर्फ फिंगरप्रिंट पर निर्भर न रहें; इसके साथ किसी दूसरे कोड या ऐप का इस्तेमाल जरूर करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed