फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Airtel के इस सस्ते प्लान में जीवन बीमा के साथ मिल रहा अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन

Sun, 20 Oct 2019 07:16 AM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Sun, 20 Oct 2019 07:16 AM IST
विज्ञापन
Airtel Prepaid Plans Offers Amazon Prime Life Insurance and More at as low as Rs 299 know details
airtel Plan - फोटो : amar ujala

जियो के साथ एयरटेल की लड़ाई पिछले तीन सालों से चल रही है। दोनों कंपनियां एक-दूसरे के मुकाबले अपने ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक प्लान पेश कर रही हैं। कुछ प्लान डाटा वाले होते हैं तो कुछ प्लान में अनलिमिटेड और अमेजन प्राइम वीडियो जैसी सुविधाओं का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। जियो से मुकाबले को लेकर एयरटेल ने भी कई अच्छे प्लान पेश किए हैं उन्हीं में से एक सस्ता प्लान भी जिसमें 4 लाख का जीवन बीमा और अन्य कई सेवाएं मिल रही है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Airtel Prepaid Plans Offers Amazon Prime Life Insurance and More at as low as Rs 299 know details
wynk music - फोटो : amar ujala

Wynk म्यूजिक
रिलायंस जियो की तरह ही एयरटेल भी अपने ग्राहकों को विंक म्यूजिक एप का सब्सक्रिप्शन दे रहा है। म्यूजिक के अलावा आपको एयरटेल के 299 रुपये वाले प्लान में आपको एयरटेल एक्सट्रीम एप का भी सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। ऐसे में आप एयरटेल एक्सट्रीम एप पर वीडियो, फिल्म और लाइव टीवी देख सकेंगे। इन सबके अलावा आपको इस एप पर ऑरिजनल वीडियो शो भी देखने को मिलेगा।
 

Airtel Prepaid Plans Offers Amazon Prime Life Insurance and More at as low as Rs 299 know details
Norton - फोटो : amar ujala

Norton मोबाइल सिक्योरिटी
इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आपको नॉर्टन मोबाइल सिक्योरिटी मिलती है। ऐसे में आप इसके जरिए अपने फोन के लिए एंटी वायरस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ आपको एंटी थेफ्ट भी मिलता है। साथ ही किसी तरह के वायरस और हैकिंग अटैक से भी आपके फोन को सुरक्षा मिलेगी। बड़ी बात यह है कि भले ही 299 रुपये वाले प्लान की वैधता 28 दिनों की है लेकिन नॉर्टन मोबाइल सिक्योरिटी आपको पूरे एक साल के लिए मिलेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Airtel Prepaid Plans Offers Amazon Prime Life Insurance and More at as low as Rs 299 know details
shaw academy - फोटो : shaw academy

फ्री में पढ़ाई
इस प्लान के तहत एयरटेल चार महीने तक शॉ एकेडमी की ओर से ऑनलाइन पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। शॉ एकेडमी कई तरह के कोर्स ऑनलाइन करवाती है जिसमें फोटोग्राफी, कोडिंग जैसे कोर्स शामिल हैं। यानी इस प्लान के साथ आप एक महीने तक फ्री में अपनी सुविधानुसार ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
Airtel Prepaid Plans Offers Amazon Prime Life Insurance and More at as low as Rs 299 know details
Amazon Prime Video
अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन

इस प्लान का एक बड़ा फायदा अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन का है। सिर्फ 299 रुपये में आपको 28 दिनों तक रोज 2.5 जीबी डाटा मिलता है और साथ में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। रोज 100 एसएमएस भी मिलते हैं।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed