फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Airtel के प्री-पेड ग्राहकों को फ्री में रोज मिल रहा 400MB डाटा, ऐसे उठाएं फायदा

Sat, 08 Jun 2019 01:49 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Sat, 08 Jun 2019 01:49 PM IST
विज्ञापन
Airtel Prepaid Users Can Avail Extra 400MB Daily Data on Select Plans Airtel Thanks App
Airtel - फोटो : amar ujala

एयरटेल ने कुछ दिन पहले ही अपने एयरटेल मोबाइल ऐप का नया वर्जन पेश किया है जिसे‘Airtel Thanks’ के नाम से री-लॉन्च किया गया है। इस ऐप के साथ कंपनी अपने ग्राहकों को फ्री में 400एमबी डाटा भी दे रही है। दूसरे शब्दों में कहें तो एयरटेल कुछ चुनिंदा ग्राहकों को एयरटेल थैंक्स ऐप डाउनलोड करने पर फ्री में 400एमबी डाटा दे रहा है। आइए जानते हैं किन-किन लोगों को यह फ्री डाटा मिलेगा।

Airtel Prepaid Users Can Avail Extra 400MB Daily Data on Select Plans Airtel Thanks App
Airtel Thanks

एयरटेल का यह ऑफर एक प्रमोशनल ऑफर है जिसका फायदा कंपनी को यह होगा कि उसके एयरटेल थैंक्स ऐप अधिक-से-अधिक डाउनलोड होगा और डाउनलोड करने वाले ग्राहकों को फ्री में डाटा मिलेगा। इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए सबसे पहले अपने फोन में एयरटेल थैंक्स ऐप डाउनलोड करें।

Airtel Prepaid Users Can Avail Extra 400MB Daily Data on Select Plans Airtel Thanks App
airtel - फोटो : amar ujala

इसके बाद एयरटेल थैंक्स ऐप के जरिए 399, 448 या 499 रुपये का रिचार्ज करें। इसके बाद आपको इन तीनों प्लान में 400 एमबी डाटा अतिरिक्त मिलेगा। उदाहरण से समझें तो 399 रुपये वाले प्लान में 84 दिनों की वैधता के साथ रोज 1 जीबी डाटा मिलता है लेकिन यदि आप एयरटेल थैंक्स ऐप के जरिए रिचार्ज करते हैं तो आपको 84 दिनों तक हर रोज 1.4 जीबी डाटा मिलेगा यानि हर रोज 400 एमबी डाटा अतिरिक्त मिलेगा। बाकि अन्य दोनों प्लान में भी यह ऑफर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Airtel Prepaid Users Can Avail Extra 400MB Daily Data on Select Plans Airtel Thanks App
airtel

एयरटेल के 499 रुपये वाले प्री-पेड प्लान में रोज 2 जीबी डाटा मिलता लेकिन यदि आप एयरेटल थैंक्स ऐप से रिचार्ज करते हैं तो आपको हर रोज 2 जीबी की जगह 2.4 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही इन तीनों प्लान में आपको एयरटेल टीवी प्लस और कैशबैक ऑफर बी मिलेगा।

विज्ञापन
Airtel Prepaid Users Can Avail Extra 400MB Daily Data on Select Plans Airtel Thanks App
Amazon Prime Video

बता दें कि कुछ दिन पहले ही एयरटेल ने अपने प्री-पेड ग्राहकों के लिए भी अमेजन प्राइम का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया है। इसके लिए एयरटेल ने अपने एयरटेल थैंक्स प्रोग्राम को सिल्वर, गोल्ड और प्लेटिनम तीन हिस्सों में बांटा है। कंपनी ने इसी के साथ 299 रुपये का प्लान लॉन्च किया है जिसमें हर रोज 2.5 जीबी डाटा मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed