फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Airtel के यूजर्स को लगा झटका, बंद हुई मुफ्त में मिलने वाली यह खास सेवा

Mon, 03 Feb 2020 09:43 AM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Mon, 03 Feb 2020 09:43 AM IST
विज्ञापन
airtel stop Netflix subscription for postpaid and broadband users know all details
airtel

दिग्गज टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) ने अपने ग्राहकों को झटका देते हुए प्रीमियम एप की मुफ्त में मिलने वाली सेवा को बंद कर दिया है। अब एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर और पोस्टपेड प्लांस वाले ग्राहकों को नेटफ्लिपक्स की मुफ्त में मिलने वाली सब्सक्रिप्शन नहीं मिलेगी। इससे पहले कंपनी अपने सभी प्लान के सब्सक्राइबर्स को प्रीमियम एप्स की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन देती थी। हालांकि, जियो, वोडाफोन-आइडिया और एक्ट फाइबर जैसी कंपनियां अब भी अपने उपभोक्ताओं को इस तरह की सेवा प्रदान कर रही हैं।

airtel stop Netflix subscription for postpaid and broadband users know all details
Netflix - फोटो : amar ujala

नेटफ्लिपक्स का सब्सक्रिप्शन हुआ बंद
आपको बता दें कि कंपनी ने पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड प्लान के साथ 3 महीने तक मुफ्त में मिलने वाले नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन बंद कर दिया है। वहीं, वर्तमान यूजर्स को यह सेवा तब तक मिलेगी, जब तक उनके प्लान की वैधता खत्म नहीं होगी। हालांकि, यूजर्स को पहले की तरह अमेजन प्राइम और जी5 की सब्सक्रिप्शन मिलती रहेगी।

airtel stop Netflix subscription for postpaid and broadband users know all details
AIRtel

एयरटेल की तरफ से मिलने वाली सुविधा
एयरटेल के पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड प्लान के यूजर्स को पहले की तरह अमेजन प्राइम, जी5, मोबाइल प्रोटेक्शन स्कीम और एक्सट्रीम जैसे प्रीमियम एप्स की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन मिलती रहेगी। इसके अलावा कंपनी उपभोक्ताओं को अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा की सुविधा दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
airtel stop Netflix subscription for postpaid and broadband users know all details
Airtel - फोटो : amar ujala

एयरटेल का 248 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 
इस प्लान में उपभोक्ताओं को 100 एसएमएस के साथ 1.5 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को एयरटेल एक्सट्रीम, विंक म्यूजिक, हेलो ट्यून और एंटी वायरस मोबाइल प्रोटेक्शन का मुफ्त में कवर देगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 28 दिनों की है।

विज्ञापन
airtel stop Netflix subscription for postpaid and broadband users know all details
Airtel

एयरटेल का 598 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 
इस प्लान में उपभोक्ताओं को 100 एसएमएस के साथ 1.5 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को एयरटेल एक्सट्रीम, विंक म्यूजिक, हेलो ट्यून और एंटी वायरस मोबाइल प्रोटेक्शन का मुफ्त में कवर देगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 84 दिनों की है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed