देश की सभी टेलीकॉम कंपनियों ने कहा था कि वे दिसंबर से अपने टैरिफ प्लान महंगे करेंगी। इस एलान को अमल में लाते हुए वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल ने तीन दिसंबर से अपने प्लान महंगे कर दिए हैं और इन कंपनियों ने नए प्लान भी पेश कर दिए हैं, वहीं जियो ने कहा है कि उसके प्लान छह दिसंबर से महंगे होंगे। तो आज यानी 2 दिसंबर की आधी रात तक आपके पास पुरानी कीमत में रिचार्ज कराने का मौका है, क्योंकि कल से आपको ज्यादा पैसे देने होंगे। तो आइए वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल के पुराने प्लान के बारे में जानते हैं जिन्हें आज रिचार्ज कराकर आप फायदा उठा सकते हैं।
रिचार्ज कराने का आखिरी मौका आज, कल से महंगे हो जाएंगे एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के प्लान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयरटेल के इस प्लान में रोज 1 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है और इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। 3 दिसंबर से यह प्लान आपको नजर नहीं आएगा। इसलिए बेहतर होगा कि इसे आप आज ही रिचार्ज करा लें।
Airtel- 448
इस प्लान की वैधता 82 दिनों की है। इसमें रोज 1.5 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में रोज 100 मैसेज की भी सुविधा है। 3 दिसंबर से इस प्लान की कीमत 598 रुपये हो जाएगी। ऐसे में आज ही रिचार्ज करा लें।
Airtel- 499
इस प्लान में रोज 2 जीबी डाटा मिलता है और इसकी वैधता 82 दिनों की है। इस प्लान में रोज 100 मैसेज की और अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा है। 3 दिसंबर से इस प्लान की कीमत 698 रुपये हो जाएगी। अब फैसला आपको हाथ में है कि आप रिचार्ज आज कराते हैं या फिर कल से 200 रुपये ज्यादा देकर रिचार्ज कराते हैं। अगली स्लाइड में देखें वोडाफोन के प्लान....
Vodafone- 399
वोडाफोन के पास एक 399 रुपये का प्लान है जिसमें 84 दिनों की वैधता मिलेगी। इस प्लान के तहत हर रोज एक जीबी डाटा मिलेगा। इसमें हर रोज 100 एसएमएस भी मिलेंगे। इस प्लान के तहत सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की जा सकेगी। कल यानी 3 दिसंबर से यह प्लान आपको नहीं मिलेगा।