फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

3 दिसंबर से महंगे हो जाएंगे Vodafone-Idea के प्रीपेड प्लान, चुकाने होंगे ज्यादा पैसे

Mon, 02 Dec 2019 11:39 AM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Mon, 02 Dec 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
Vodafone Idea Hike Tariff Plans Price From 3 December Know About It
vodafone idea - फोटो : Self

देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया ने अपने वादे के मुताबिक 3 दिसंबर से टैरिफ प्लान की कीमतें बढ़ाने का एलान किया है। साथ ही कंपनी ने नए प्लान भी पेश किए हैं जो 3 दिसंबर से लागू होंगे। यूजर्स को नए प्लान के तहत वॉयस और डाटा इस्तेमाल करने के लिए पहले की तुलना में अब अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी। वहीं, यूजर्स इन प्रीपेड पैक को 3 दिसंबर से रिचार्ज करा सकेंगे। आइए जानते हैं सभी प्लान के बारे में...



Vodafone Idea Hike Tariff Plans Price From 3 December Know About It
vodafone idea

वोडा-आइडिया के कॉम्बो प्लान

वोडाफोन-आइडिया ने अब तक का सबसे सस्ता 19 रुपये वाला प्रीपेड प्लान भी पेश किया है, जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल, डाटा और दो दिन की वैधता मिलेगी। कंपनी ने दावा किया है कि उपभोक्ताओं को प्रीपेड प्लान में हाई स्पीड डाटा और कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए 49 और 79 रुपये वाले प्लान पेश किए हैं। ग्राहकों को 49 रुपये के पैक में 38 रुपये का टॉक टाइम, 100 एमबी डाटा और 28 दिनों की वैधता मिलेगी। दूसरी तरफ 79 रुपये वाले प्लान में कंपनी उपभोक्ताओं को 64 रुपये का टॉक टाइम, 200 एमबी डाटा और 28 दिनों की समय सीमा देगी।

Vodafone Idea Hike Tariff Plans Price From 3 December Know About It
vodafone idea offer

वोडा-आइडिया के अनलिमिटेड पैक

वोडा-आइडिया ने अपने ग्राहकों के लिए 149 रुपये और 249 रुपये वाले प्लान लॉन्च किए हैं। ग्राहकों को 149 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, 2 जीबी डाटा, 300 एसएमएस और 28 दिनों की वैधता मिलेगी। साथ ही कंपनी 249 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, 1.5 जीबी डाटा प्रतिदिन, 100 एसएमएस और 28 दिनों की समय सीमा देगी। 

इसके अलावा 299 और 399 रुपये वाले पैक 3 दिसंबर से ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगे। उपभोक्ताओं को 299 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉल, 2 जीबी डाटा रोजाना, 100 एसएमएस और 28 दिनों की वैधता मिलेगी। दूसरी तरफ यूजर्स को 399 रुपये वाले पैक में अनलिमिटेड कॉल, 3 जीबी डाटा, 100 एसएमएस और 28 दिनों की समय सीमा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vodafone Idea Hike Tariff Plans Price From 3 December Know About It
Vodafone Idea

वोडा-आइडिया के अनलिमिटेड पैक (84 दिनों की वैलिडिटी)

वोडा-आइडिया ने ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए लंबे अवधि वाले 379, 599 और 699 रुपये प्लान बाजार में उतारे हैं, लेकिन इन्हें 3 दिसंबर से रिचार्ज करवाया जा सकेगा। उपभोक्ताओं को 379 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉल, 6 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। 

साथ ही कंपनियां अपने यूजर्स को 599 रुपये के पैक में अनलिमिटेड कॉलिंग, 1.5 जीबी डाटा प्रतिदिन समेत 100 एसएमएस देगी। वहीं, दूसरी तरफ यूजर्स को 699 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉल, 2 जीबी डाटा प्रतिदिन और 100 एसएमएस मिलेंगे।

विज्ञापन
Vodafone Idea Hike Tariff Plans Price From 3 December Know About It
आइडिया-वोडाफोन - फोटो : SELF

वोडा-आइडिया के लॉन्ग टर्म प्लान (365 दिनों की वैलिडिटी)

कंपनी ने 1,499 रुपये और 2,399 रुपये वाले लॉन्ग टर्म प्लान भारतीय बाजार में उतारे हैं। उपभोक्ताओं को 1,499 रुपये वाले प्लान में 24 जीबी डाटा और 3,600 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। दूसरी तरफ कंपनी अपने ग्राहकों को 2,399 रुपये वाले पैक में अनलिमिटेड कॉल, 1.5 जीबी डाटा प्रतिदिन और 100 एसएमएस की सुविधा देगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed