फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BSNL का लॉन्ग टर्म प्लान हुआ लॉन्च, मिलेगी कॉलिंग की सुविधा

Sun, 01 Dec 2019 11:44 AM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Sun, 01 Dec 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
BSNL Launch Rs 999 Voice Calling Plan Offers Unlimited Calling Recharge Before Tariff Hike
बीएसएनएल - फोटो : PTI

भारत संचार निगम यानी बीएसएनएल ने वॉइस कॉलिंग वाले उपभोक्ताओं के लिए 999 रुपये का प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। उपभोक्ताओं को बीएसएनएल के लेटेस्ट वॉइस प्लान में 220 दिनों की वैधता मिलेगी। इसके अलावा यूजर्स को पर्सनलाइज रिंगबैक टोन की सुविधा दो महीने के लिए मुफ्त में दी जाएगी। वहीं, अन्य दूसरसंचार कंपनियां टेलीकॉम बाजार को सकंट से बचाने के लिए टैरिफ प्लांस की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती हैं। वहीं, कंपनी के इस प्लान से जियो और एयरटेल जैसी कंपनियों की कड़ी टक्कर मिलेगी। तो आइए जानते हैं कि आपको इस प्लान में किस तरह की सेवाएं मिलेंगी...

BSNL Launch Rs 999 Voice Calling Plan Offers Unlimited Calling Recharge Before Tariff Hike
BSNL - फोटो : amar ujala

केरल के यूजर्स उठा सकेंगे प्लान का फायदा

कंपनी ने 999 रुपये वाले प्लान को सिर्फ केरल सर्कल में उतारा है, जिसे उपभोक्ता एक दिसंबर यानी रविवार से रिचार्ज करा सकेंगे। लेकिन कंपनी ने अब तक इस प्लान को अन्य राज्यों में पेश नहीं किया हैं। इसके साथ ही यूजर्स को पीआरबीबटी (PRBT) के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।

BSNL Launch Rs 999 Voice Calling Plan Offers Unlimited Calling Recharge Before Tariff Hike
BSNL - फोटो : amar ujala

बीएसएनएल का 999 रुपये वाला प्लान 

वैसे तो कंपनी इस पैक में अनलिमिटेड कॉलिंग की बात कहकर बेच रही हैं, लेकिन यूजर्स को इसमें प्रतिदिन 250 मिनट मिलेंगे। साथ ही कंपनी की तरफ से इस प्लान में किसी तरह की वीकली वॉयस कॉलिंग लिमिट नहीं दी जाएगी। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को डाटा और एसएमएस की सुविधा नहीं देगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 220 दिनों की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
BSNL Launch Rs 999 Voice Calling Plan Offers Unlimited Calling Recharge Before Tariff Hike
bsnl

बीएसएनएल के नए प्लांस

बता दें कि बीएसएनएल ने हाल ही के दिनों में 97 रुपये वाला प्रीपेड प्लान भारतीय टेलीकॉम बाजार में उतारा था। यूजर्स को इस पैक में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा और 250 कॉलिंग मिनट्स मिलेंगे। वहीं, इस पैक की वैधता 18 दिनों की है। इसके अलावा कंपनी का 998 रुपये वाला प्लान मार्केट में उपलब्ध है, जिसमें रोजाना 2 जीबी डाटा और 240 दिनों की समय सीमा मिल रही हैं।

विज्ञापन
BSNL Launch Rs 999 Voice Calling Plan Offers Unlimited Calling Recharge Before Tariff Hike
bsnl

बीएसएनल का 399 रुपये वाला प्लान

बीएसएनल के 399 रुपये वाले प्लान में 74 दिनों की वैधता मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में हर रोज 250 मिनट की कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में हर रोज 2 जीबी डाटा और रोज 100 मैसेज भी मिलते हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed