फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

E-Mail: ई-मेल भेजने के लिए सिर्फ Gmail ही नहीं, ये 5 ई-मेल क्लाइंट्स भी है काफी पॉपुलर

Fri, 07 Mar 2025 03:13 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Fri, 07 Mar 2025 03:13 PM IST
सार

इंटरनेट की दुनिया में ऐसे कई ई-मेल एप्लिकेशन हैं जो बिल्कुल मुफ्त हैं और Gmail के जैसे ही मेल भेजने की सुविधा देते हैं। आज हम आपको ऐसे ही 6 ई-मेल एप्लिकेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जिनपर मेल भेजना Gmail के जितना ही आसान है।

विज्ञापन
Alternatives of Gmail email clint microsoft outlook thunderbird icolud yahoo mail and more
Gmail के 5 बेस्ट ऑप्शन्स - फोटो : अमर उजाला
Alternatives of Gmail: किसी को ई-मेल भेजना हो तो लोग Gmail का यूज करते हैं। अगर आप एंड्राइड फोन यूजर हैं तो आपने ध्यान दिया होगा कि Gmail आपके फोन पर पहले से इंस्टॉल होता है। चूंकि, एंड्रॉइ़ड पर Google का मालिकाना अधिकार है इसलिए एंड्रॉइ़ड फोन्स पर जीमेल को ज्यादा प्रमोट किया जाता है। Gmail के इतने पॉपुलर होने का एक और सबसे बड़ा कारण यह है कि पर्सनल यूज के लिए यह सॉफ्टवेयर पूरी तरह मुफ्त है और कंपनी 15 GB तक के स्टोरेड इस्तेमाल के लिए आपसे कोई पैसे नहीं लेती है।


हालांकि, इंटरनेट की दुनिया में ऐसे कई ई-मेल एप्लिकेशन हैं जो बिल्कुल मुफ्त हैं और Gmail के जैसे ही मेल भेजने की सुविधा देते हैं। आज हम आपको ऐसे ही 6 ई-मेल एप्लिकेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जिनपर मेल भेजना Gmail के जितना ही आसान है।
Alternatives of Gmail email clint microsoft outlook thunderbird icolud yahoo mail and more
Microsoft Outlook - फोटो : Microsoft
Microsoft Outlook
माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक को पहले Hotmail के नाम से जाना जाता था। कंपनी इसका वेब और मोबाइल दोनों तरह का एप्लिकेशन प्रोवाइड करती है। माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक खासकर ऑफिशियल ई-मेल क्लाइंट के तौर पर ज्यादा पॉपुलर है। यह एप्लिकेशन विंडोज के साथ-साथ एपल यूजर्स के लिए भी उपलब्ध है।
Alternatives of Gmail email clint microsoft outlook thunderbird icolud yahoo mail and more
Thunderbird Mail - फोटो : Mozilla
Thunderbird Mail
आपने Mozilla Firefox वेब ब्राउजर का नाम तो सुना ही होगा। यह इसी के तरफ से आने वाला ई-मेल क्लाइंट है।  Thunderbird Mail क्लाइंट पूरी तरह से मुफ्त और ओपन सोर्स ई-मेल क्लाइंट है। इसमें यूजर्स को मेलिंग के अलावा, कॉन्टैक्टबुक, कैलेंडर चैट क्लाइंट और न्यूज क्लाइंट जैसे कई फीचर्स एक जगह में ही मिल जाते हैं। Thunderbird को काफी सिक्योर माना जाता है क्योंकि यह वेब ब्राउजर बेस्ड नहीं, बल्कि एप्लिकेशन बेस्ड सॉफ्टवेयर सर्विस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Alternatives of Gmail email clint microsoft outlook thunderbird icolud yahoo mail and more
iCloud Mail - फोटो : Apple iCloud
iCloud Mail
iCloud एपल की प्रोप्राइटरी क्लाउड सर्विस है। इसे 12 अक्टूबर 2011 को लांच किया गया, iCloud यूजर्स को एपल मेल, एपल कैलेंडर, एपल फोटो, एपल नोट्स, कॉन्टैक्ट्स, सेटिंग्स, बैकअप और फाइलों सहित कई डिवाइस में डेटा स्टोर और सिंक करने की सुविधा मिलती है।
विज्ञापन
Alternatives of Gmail email clint microsoft outlook thunderbird icolud yahoo mail and more
Yahoo Mail - फोटो : Yahoo
Yahoo Mail
याहू मेंल सबसे पुराने और शुरूआती ई-मेल क्लाइंट्स में से एक हैं। इसकी शुरूआत 1994 में यूएसए में हुई थी। हालांकि, Gmail और अन्य ई-मेल क्लाइंट्स के आने के बाद इसका यूजर बेस काफी कम हो गया है, लेकिन आप इसे आज भी मेल भेजने के लिए यूज कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed