फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'अपना टाइम आएगा' गिरोह ने लगाया लाखों रुपये का चूना, आप रहें इनसे सावधान

Sat, 11 May 2019 06:06 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Sat, 11 May 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
Apna time aayega gang arrested, cheated more than Rs 6 lakhs
अपना टाइम आएगा डेमो

पुराने और सेकेंड सामान बेचने के लिए मशहूर वेबसाइट ओएलएक्स को ठगों ने अपना नया ठिकाना बना लिया है। आए दिन ऐसी खबरें आ रही हैं कि ओएलएक्स पर फलां आदमी को फर्जी तरीके से सामान बेचा गया या फिर कैश में पेमेंट लेने के बहाने लूट लिया गया। वहीं अब पुलिस ने ओएलएक्स पर चूना लगाने वाले एक गिरोह को पकड़ा है जिसका नाम अपना टाइम आएगा है। आइए जानते हैं विस्तार से...

Apna time aayega gang arrested, cheated more than Rs 6 lakhs
Apna time aayega gang

मेरठ पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है जिसका नाम अपना टाइम आएगा है। इस टीम में तीन लोग हैं जिनके नाम वाजिद, अकबर और शाहजहां हैं। ये तीनों पहले सोने की ईंट दिखाकर लोगों से ठगी करते थे। इसके बाद इन्होंने अपना नया ठिकाना ओएलएक्स बनाया था जहां ये लोगों को फर्जी तरीके से गाड़ियां बेचते थे। अपना टाइम आएगा गिरोह अभी तक 6 कारों को फर्जी तरीके से बेचकर अपने पेटीएम अकाउंट में पैसे ले चुका है। 

Apna time aayega gang arrested, cheated more than Rs 6 lakhs
olx car

मेरठ के शास्त्रीनगर के गौरव सैनी ने पुलिस में शिकायत की थी जिसके मुताबिक ओएलएक्स पर उनके साथ 1 लाख 75 हजार रुपये की ठगी हुई है। शिकायत के मुताबिक ओएलएक्स पर फौजी नवीन कुमार ने अपनी कार को बेचने के लिए विज्ञापन डाला था। इसके बाद अपना टाइम आएगा गिरोह ने विज्ञापन की कॉपी करने के बाद खुद की कार दर्शाते हुए विज्ञापन को दोबारा से अपलोड कर दी और अपना मोबाइल नंबर डाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Apna time aayega gang arrested, cheated more than Rs 6 lakhs
पेटीएम

इसके बाद गिरोह ने दूसरी कार दिखाकर अपने पेटीएम अकाउंट में एक लाख 75 हजार डलवा लिए। इसके बाद साइबर सेल ने इन तीनों ठगों को गिरफ्तार कर लिया है और इनके इनके खाते में मौजूद 5 लाख रुपये की रकम को भी सीज कर दिया गया है। यह गिरोह अभी तक 6 कारें बेच चुका है।

विज्ञापन
Apna time aayega gang arrested, cheated more than Rs 6 lakhs
gold breaks

रिपोर्ट के मुताबिक अपना टाइम आएगा गिरोह पहले सोने की ईंट दिखाकर ठगी करता था। उसमें कुछ दिन कमाई करने के बाद यह गिरोह ओएलएक्स पर सक्रिय हो गया और फर्जी तरीके से कारे बेचने लगा। ऐसे में आपके लिए बेहतर होगा कि आप बिना जांच-पड़ताल किए किसी से सामान ना खरीदें और ऑनलाइन शॉपिंग में खास ख्याल रखें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed