{"_id":"5cd92fb1bdec220777253578","slug":"atm-frauds-88-people-cheated-losses-rs-19-lakhs-from-nearest-atm-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ATM से अपने-आप गायब हो रहे हैं पैसे, 88 लोगों को लगा 19 लाख का चूना","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
ATM से अपने-आप गायब हो रहे हैं पैसे, 88 लोगों को लगा 19 लाख का चूना
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रदीप पांडे
Updated Mon, 13 May 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
atm frauds
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत में पिछले कई महीने से एटीएम फ्रॉड की घटनाएं बढ़ गई हैं। आए दिन किसी के खाते से पैसे अपने आप गायब हो रहे हैं। जांच में पता चल रहा है कि कार्ड क्लोनिंग के जरिए लोगों के खाते से पैसे गायब किए जा रहे हैं। अब खबर है कि दिल्ली में महज 10 दिन में 88 लोगों के खाते से 19 लाख रुपये गायब किए गए हैं। इसे दिल्ली की सबसे बड़ी ठगी बताया जा रहा है।
2 of 7
यह मामला दिल्ली के तिलक नगर थाने का है। थाने में पिछले 10 दिनों में 88 लोगों ने शिकायत की है। शिकायत के मुताबिक अभी तक अलग-अलग खाते से 19 लाख रुपये गायब हुए हैं। लोगों ने अपनी शिकायत में कहा है कि उन्होंने एटीएम से पैसे निकाले ही नहीं है लेकिन पैसे निकल गए हैं।
3 of 7
otp MSG
पीड़ित लोगों का कहना है कि उन्होंने किसी प्रकार का कोई ट्रांजेक्शन नहीं किया है और ना ही उनके पास कोई ओटीपी आया है। मोबाइल पर पैसे कटने का मैसेज आया तब लोगों को ठगी के बारे में जानकारी मिली। रिपोर्ट के मुताबिक किसी के खाते से 20 हजार रुपये तो किसी के खाते से 75 हजार रुपये गायब हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
atm card clone machine
इस ठगी के बाद पुलिस सकते में हैं। पुलिस को संदेह है ठगों ने एटीएम कार्ड क्लोनिंग का इस्तेमाल करते हुए लोगों के खाते से पैसे गायब किए हैं। आशंका है कि जांच के बाद आंकड़े बढ़ भी सकते हैं। इस मामले में पुलिस अब साइबर एक्सपर्ट की मदद ले रही है। अगली स्लाइड में जानें एटीएम में कार्ड क्लोनिंग से बचने के तरीके...
विज्ञापन
5 of 7
atm card clone machine
आपको बता दें कि ये ठग ऑनलाइन या कार्ड से पेमेंट लेने वाले दुकानदारों से साझेदारी करते हैं। इसके बाद ये ठग दुकानदार के एटीएम कार्ड स्वाइप मशीन में कार्ड क्लोनिंग डिवाइस लगा देते हैं। इसके बाद जैसे ही आप कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपके कार्ड की जानकारी मशीन में रिकॉर्ड होती है। साथ ही ये ठग पिन के लिए दुकान पर लगी सीसीटीवी की मदद लेते हैं। अगली स्लाइड में जानें एटीएम से कैसे होती है ठगी...
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।