सरकार ने पिछले दिनों बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) को भारत में बैन कर दिया है। इस चाइनीज गेम को देश की सुरक्षा को खतरा और हिंसक गेम होने की वजह से बैन किया गया था। इससे पहले भी इसी तरह के मोबाइल गेल पबजी (PUBG Mobile) और फ्रीफायर FreeFire को भी भारत में बैन किया गया था। पबजी को ही कुछ बदलाव के साथ 2021 में दौबारा भारत में लॉन्च किया गया था। अब इस पर भी बैन लग गया है। ऐसे में यदि आपको मोबाइल शूटर गेम पसंद हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। एंड्रॉयड और आईओएस एप स्टोर पर ऐसे कई अच्छे गेम उपलब्ध हैं जो BGMI की तरह ही हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको टॉप अल्टरनेटिव BGMI मोबाइल गेम के बारे में बताएंगे।
BGMI Alternatives: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया से भी ज्यादा शानदार ग्राफिक्स के साथ आते हैं ये गेम
बता दें कि फ्रीफायर को 2021 में भारत में बैन किया गया था। Free Fire Max को फ्रीफायर की तर्ज पर ही बनाया गया है। इस एप पर भारत में कोई प्रतिबंध भी नहीं है। फ्री फायर मैक्स मोबाइल गेम PUBG और BGMI के जैसा ही एक्सपीरियंस देता है। आप इसे BGMI के अल्टरनेटिव के दौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
Free Fire Max की तरह NEW STATE Mobile भी एक बैटलग्राउंड्स मोबाइल गेम है। इसे पहले PUBG New State के नाम से जाना जाता था, PUBG के बैन होने के बाद इसके नाम में परिवर्तन किया गया। इस एप में अच्छे ग्राफिक्स के साथ रियलस्टिक एक्सपीरियंस मिलता है। इस गेम में फ्यूचरिस्टिक स्टाइल एलीमेंट और मल्टीप्लेयर का सपोर्ट दिया गया है। यह एप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए उपलब्ध है।
PUBG और Call of Duty दोनों को मोबाइल गेम इंडस्ट्री में बड़ा नाम माना जाता है। इस गेम को 2019 तक सबसे ज्यादा पॉपुलर मोबाइल गेम माना जाता था। Call of Duty Mobile को भी उसी तर्ज पर लाया गया था। Call of Duty Mobile गेम में भी बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया की तरह बैटलग्राउंड्स एक्सपीरियंस मिलता है, इसमें डेथमैच और बैटल रोयाल जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह गेम भी एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए उपलब्ध है।
Apex Legends Mobile को इस साल जुलाई में ही लॉन्च किया गया है। इस गेम ने लॉन्चिंग के मात्र 13 दिन में ही पबजी को पछाड़ दिया था। इस गेम में अच्छे ग्राफिक्स के साथ गेमिंग एक्सपीरियन्स कंसोल को बेहतर किया गया है। Apex Legends Mobile को भारत में खेलने पर किसी भी प्रकार का प्रतिबंध भी नहीं है। आप इस मोबाइल गेम को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों पर खेल सकते हैं।