आज के समय में यूजर्स के पास अपने बजट के हिसाब से प्री-पेड प्लान चुनने की पूरी आजादी है। यूजर्स को इन सभी रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा की सुविधा मिल रही है। आज हम आपको एयरटेल और वोडाफोन के कुछ खास और किफायती प्रीपेड प्लान के बारे में बताएंगे, जिनमें आपको प्रतिदिन 1 जीबी डाटा और कॉलिंग की सेवा मिलेगी। तो आइए डालते हैं इन डाटा पैक्स पर एक नजर...
काम की खबर: इन किफायती कीमत वाले प्रीपेड प्लान में मिलेगी फ्री कॉलिंग और डेली डाटा की सुविधा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयरटेल का 279 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
आपको इस प्लान में प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी आपको 4 लाख रुपये का बीमा और प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में देगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 28 दिनों की है।
एयरटेल का 219 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
एयरटेल के इस प्लान में आपको रोजाना 1 जीबी डाटा और 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी आपको मुफ्त में प्रीमियम एप्स सब्सक्रिप्शन मुफ्त में देगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 28 दिनों की है।
वोडाफोन का 199 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
इस प्लान में आपको प्रतिदिन 1 जीबी डाटा और 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा वोडाफोन आपको इस प्लान के साथ प्रीमियम एप्स की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन देगा। वहीं, इस पैक की वैधता 24 दिनों की है।
वोडाफोन का 219 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
इस प्लान में आपको प्रतिदिन 1 जीबी डाटा और 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा वोडाफोन आपको इस प्लान के साथ प्रीमियम एप्स की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन देगा। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।