फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खरीदना है 10 हजार रुपये तक का बेस्ट स्मार्टफोन, ये हैं इंडिया के टॉप स्मार्टफोन

Sat, 20 Apr 2019 05:09 PM IST
Bani Kalra टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Sat, 20 Apr 2019 05:09 PM IST
विज्ञापन
Best Smart Phones under Rs 10000 in India
Best Smart Phones under 10000

स्मार्टफोन मार्केट में इस समय हर बजट और जरूरत के हिसाब से स्मार्टफोन की भरमार है। यदि आपका बजट 10,000 रुपये तक है और आपकी नजर एक अच्छे स्मार्टफोन की तलाश में है, तो यहां हम आपको 7 ऐसे बजट स्मार्टफोंस के बारे में बता रहे हैं, जिनमें बढ़िया कैमरा, दमदार बैट्री, बड़ी स्क्रीन के साथ मिलते हैं कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। आइये जानते हैं...


 

Samsung Galaxy M10

Best Smart Phones under Rs 10000 in India
Samsung Galaxy M10

बजट सेगमेंट में सैमसंग का नया गैलेक्सी एम10 काफी पॉपुलर स्मार्टफोन बन चुका है। इसमें 6.2 इंच की HD+ इनफिनिटी वी डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इस फोन में सैमसंग का ऑक्टाकोर एक्सिनॉज 7870 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा यह फोन 2 जीबी व 3 जीबी रैम वेरियंट और 16 जीबी व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। सैमसंग गैलेक्सी एम10 के कैमरे की बात करें तो, इस फोन में डुअल रियर कैमरा है, जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का वाइंड एंगल है। वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। फोन में 3400 एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए 4जी VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। इस फोन में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं मिलेगा, इसके बदले आपको फेस अनलॉक मिलेगा।
सैमसंग गैलेक्सी एम10 की कीमत की बात करें तो 3GB+32GBM वेरियंट की कीमत 8,990 रुपये है।
 

Xiaomi Redmi Note 7

Best Smart Phones under Rs 10000 in India
Xiaomi Redmi Note 7 pro-2

हाल में लांच हुआ Xiaomi Redmi Note 7 एक अच्छा स्मार्टफोन है। इसका लुक्स प्रीमियम है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसका प्राइमरी सेसंर 12 मेगापिक्सल का है, जिसका अपर्चर f/2.2 है। वहीं, सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.4 है। सेल्फी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.2 है। इसमें 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है और डिस्प्ले में वॉटरड्रॉप नॉच है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, 3जीबी/4जीबी रैम, 32/64 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन में 4000mAh की बैटरी है जो क्विक चार्ज 4.0 का सपोर्ट करती है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, सी-टाईप चार्जिंग पोर्ट, 3.5एमएम का हेडफोन जैक, डुअल सिम सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 जैसे फीचर्स हैं। फोन के साथ 18 वॉट का चार्जर भी मिलेगा। यह फोन दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है।
कीमत की बात करें तो इसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये है।
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Realme 3

Best Smart Phones under Rs 10000 in India
Realme 3

चीनी कंपनी Realme लगातार बजट सेगमेंट में स्मार्टफोन लांच कर रही है। इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित कलरओएस 6.0 मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 6.2 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसपर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 3 जीबी/4 जीबी रैम और 32 जीबी/64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इस फोन में मीडियाटेक का हीलियो पी70 प्रोसेसर मिलेगा। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है, वहीं फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर एफ2.0 है। इसमें आपको फेस अनलॉक भी मिलेगा फोन में 4230एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, इसके लिए बॉक्स में 10 वाट का चार्जर मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल 4जी सपोर्ट और तीन कार्ड स्लॉट हैं जिनमें एक मेमोरी और दो सिम के लिए हैं। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। कीमत की बात करें तो फोन के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 8,999 रुपये है।
 

विज्ञापन

Vivo Y91

Best Smart Phones under Rs 10000 in India
Vivo Y91

Vivo Y91 में 6.22 इंच की फुल व्यू एचडी प्लस डिस्प्ले लगा है। इसके डिस्प्ले पर बेजल बहुत ही कम है जिससे यह बेहद खास लगता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें मीडियाटेक का हीलियो पी22 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए GE8320 GPU, 2 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का f/2.2 अपर्चर वाला और दूसरा 2 मेगापिक्सल का f/2.4 अपर्चर वाला है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का f/1.8 अपर्चर वाला है। दोनों कैमरे के साथ एआई का सपोर्ट और सीन डिटेक्शन मिलेगा। इस फोन में 4030 एमएएच की बैटरी, डुअल सिम सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है। यह फोन ओशियन ब्लू और स्टैरी ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। कीमत की बात करें तो इस फोन को 9,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed