स्मार्टफोन आज के समय में हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। हम आम तौर पर कॉलिंग, इंटरनेट सर्फिंग से लेकर मैसेजिंग तक के लिए इन डिवाइसेज का इस्तेमाल करते हैं। दूसरी तरफ लगभग हर एक टेक कंपनी लोगों के बजट और मांग ध्यान में रखकर खास फीचर्स से लैस मोबाइल लॉन्च किए हैं। लोगों तक इन स्मार्टफोन को पहुंचाने के लिए यह कंपनियां विज्ञापनों का सहारा लेती हैं।
प्रचार करते हैं लेकिन इस्तेमाल नहीं, जानिए बॉलीवुड सितारे कौन-सा फोन यूज करते हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साथ ही कंपनियां फोन्स की सेल को बढ़ाने के लिए मश्हूर अभिनेताओं और अभिनेत्रियों से फोन की ब्रांडिंग भी करवाती हैं। वहीं, हम सब में यह जानने की उतसुक्ता है कि हमारे चहिते सुपर स्टार्स कौन-सा स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं। इसलिए हम आपके लिए एक लिस्ट लेकर आए हैं, जिसमें आप जान सकेंगे कि हमारे सुपर स्टार्स किन स्मार्टफोन का उपयोग करते हैं। तो आइए देखते हैं पूरी लिस्ट...
Amitabh Bachchan
जैसा का हम सभी जानते है कि बॉलीवुड के सुपर स्टार अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं। कई तस्वीरों में देखा गया है कि अमिताभ आईफोन का इस्तेमाल करते है। लेकिन यह बताना मुश्किल है कि उनके पास आईफोन का कौन-सा वेरियंट हैं।
Shah Rukh Khan
वैसे तो सभी को पता है कि बॉलीवुड के किंग खान ब्लैकबैरी के डिवाइसेज को काफी पसंद करते हैं। वहीं, दूसरी तरफ वह नोकिया के ब्रांड एम्बेसडर भी है। हाल ही में शाहरुख खान अपने इंस्टाग्राम पर आईफोन 11 प्रो के साथ एक फोटो शेयर की थी। तो यह माना जा सकता है कि वह आईफोन का इस्तेमाल करते हैं।
Madhuri Dixit
भारत समेत कई देशों में माधुरी दीक्षित के करोड़ों फैन्स हैं। माधुरी ने कुछ समय पहले अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक शेयर की थी, जिसमें आईफोन 11 प्रो को स्पॉट किया गया था। आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित को एपल के आईफोन, आईपैड और मैक बहुत पसंद हैं।