फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब BSNL ने भी किया प्लान की कीमतें बढ़ाने का एलान

Wed, 20 Nov 2019 06:57 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Wed, 20 Nov 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
BSNL Also Announces Tariff Hike Starting December Joins hand with jio airtel vodafone idea
BSNL TARIFF HIKE - फोटो : amar ujala

रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के बाद भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने भी अपने प्लान की कीमतों को बढ़ाने का एलान किया है। सबसे पहले वोडाफोन-आइडिया ने एजीआर भुगतान और बेहतर सर्विस का हवाला देते हुए एक दिसंबर से टैरिफ प्लान महंगा करने का एलान किया और उसके बाद एयरटेल ने और फिर मंगलवार को रिलायंस जियो ने भी कहा कि अगले दो सप्ताह में उसके टैरिफ प्लान महंगे होंगे।

BSNL Also Announces Tariff Hike Starting December Joins hand with jio airtel vodafone idea
BSNL - फोटो : amar ujala

इकोनॉमिक्स टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक BSNL ने भी कहा है कि दिसंबर पर उसके प्लान महंगे होंगे। BSNL के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि एक दिसंबर से कंपनी के सभी प्लान महंगे होंगे, हालांकि उन्होंने नई कीमतों के बारे में बताने से साफ मना कर दिया।

BSNL Also Announces Tariff Hike Starting December Joins hand with jio airtel vodafone idea
बीएसएनएल - फोटो : PTI

बता दें कि BSNL और MTNL आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सेवाएं देने और कर्मचारियों को वेतन देने के लिए कंपनी के पास पैसे नहीं हैं। कई कर्मचारियों से वीआरएस भी लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
BSNL Also Announces Tariff Hike Starting December Joins hand with jio airtel vodafone idea
TRAI

BSNL ने जोड़े 7.37 लाख नए ग्राहक
हाल ही में जारी ट्राई की रिपोर्ट के मुताबिक BSNL ने अगस्त और सितंबर महीने में 7.37 लाख नए ग्राहक जोड़े हैं, जबकि इस दौरान वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल को बड़ा नुकसान हुआ है, क्योंकि करीब इन कंपनियों ने करीब 50 लाख ग्राहक गंवाए हैं। वहीं करीब 70 लोग रिलायंस जियो से जुड़े हैं।

विज्ञापन
BSNL Also Announces Tariff Hike Starting December Joins hand with jio airtel vodafone idea
Vodafone Idea

एजीआर से मचा है बवाल
टेलीकॉम कंपनियों के टैरिफ महंगे होने के पीछे समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) है। कुछ दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने वोडाफोन आइडिया को समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) के रूप में 44,200 करोड़ रुपये समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) 90 दिनों के अंदर भुगतान करने को कहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed