{"_id":"5dd4fb558ebc3e54db483eb5","slug":"facebook-tips-and-tricks-2019-you-must-know","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Facebook की ये खास ट्रिक्स आएंगी बहुत काम, नोट कर लीजिए","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Facebook की ये खास ट्रिक्स आएंगी बहुत काम, नोट कर लीजिए
सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक आज दुनिया की दिग्गज कंपनियों में से एक है। साथ ही दुनिया की आधी से ज्यादा आबादी फेसबुक के साथ जुड़ी है। वहीं, दूसरी तरफ फेसबुक भी फेसबुक भी अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए-नए फीचर्स जारी करता रहता हैं। लेकिन अब भी कई यूजर्स ऐसे हैं, जिनकों फेसबुक के कुछ फीचर्स की जानकारी नहीं हैं। हम आपको फेसबुक के कुछ ऐसे फीचर्स बताने जा रहे हैं, जिनसे आप आसानी से इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकेंगे। तो आइए जानते हैं फेसबुक के खास ट्रिक्स के बारे में...
आपने और आपने दोस्तों द्वारा लाइक की गई फोटो ऐसे खोजें
2 of 7
फेसबुक
- फोटो : pexels.com
अधिकतर यूजर्स को फेसबुक की इस ट्रिक के बारे में नहीं पता होगा। इस ट्रिक से आप अपने और अपने दोस्तों द्वारा लाइक की गई तस्वीरों को आसानी से खोज सकेंगे। इसके लिए आपको सबसे पहले फेसबुक के सर्च बार में जाकर फोटो लाइक्ड बाय मी या अपने दोस्त का नाम लिखना होगा। इसके बाद फेसबुक खुद आपको सारी फोटोज दिखाने लगेगा, जिसको आपने और आपके दोस्त ने लाइक किया है।
फ्रेंड लिस्ट को ऐसे छिपाएं
3 of 7
facebook
- फोटो : amar ujala
अगर आप भी चाहते हैं कि कोई भी यूजर आपकी फ्रेंड लिस्ट को नहीं देखें, तो इसके लिए आपको सबसे पहले प्रोफाइल में जाना होगा। इसके बाद आप फ्रेंड लिस्ट में जाएं, वहां आपको फ्रेंड रिक्वेस्ट, फाइंड फ्रेंड के बाद मैनेज का विकल्प दिखाई देगा। यहां आप एडिट प्राइवेसी में जाकर सेटिंग कर सकते हैं कि आपकी फ्रेंड लिस्ट को कौन-से यूजर्स देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे यूजर्स को करें ब्लॉक
4 of 7
facebook
- फोटो : amar ujala
अगर आप किसी यूजर से आप बहुत परेशान हो चुके हैं, तो आप उसे सीधा ब्लॉक कर सकते हैं। इसके लिए आपको फ्रेंड की प्रोफाइल में जाना होगा। इसके बाद आपको यूजर की फोटो पर क्लिक करने से फ्रेंड्स , फॉलोइंग, मैसेज के साथ तीन डॉट दिखाई देंगे। इन पर क्लिक कर आप ब्लॉक कर सकते है।
विज्ञापन
अपने हिसाब से देखें न्यूज फीड
5 of 7
facebook
- फोटो : amar ujala
आप किसी खास न्यूज फीड को सबसे पहले देखना चाहते हैं, तो आपको फेसबुक एप की सेटिंग में जाना होगा। इसके बाद आपको मोर के विकल्प पर क्लिक करना होगा। यहां आपको News Feed Preferences चुनाव करना होगा। अब आप अपने हिसाब से न्यूज फीड चुन सकेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।