सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम (BSNL) ने जियो और एयरटेल जैसी कंपनियों को टक्कर देने के लिए कई प्रीपेड प्लांस बाजार में उतारे हैं। साथ ही पुराने डाटा पैक्स भी अपडेट किए हैं। इस क्रम में कंपनी ने ज्यादा-से-ज्यादा उपभोक्ताओं को अपने साथ जोड़ने के लिए 1,098 रुपये वाला लॉन्ग टर्म प्लान लॉन्च किया है। वहीं, उपभोक्ताओं को इस पैक में असिमित डाटा और कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। तो चलिए जानते हैं इस रिचार्ज प्लान के बारे में...
{"_id":"5ddb719e8ebc3e54cf09ccb7","slug":"bsnl-prepaid-plan-rs-1-098-offers-unlimited-calls-and-data-to-users-know-how-to-grab-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BSNL के इस प्लान में यूजर्स को मिलेगी अनलिमिटेड डाटा की सुविधा, ऐसे उठाएं फायदा","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
BSNL के इस प्लान में यूजर्स को मिलेगी अनलिमिटेड डाटा की सुविधा, ऐसे उठाएं फायदा
Mon, 25 Nov 2019 11:46 AM IST
अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: अजय वर्मा
Updated Mon, 25 Nov 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
BSNL
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएनएल
- फोटो : PTI
बीएसएनएल का 1,098 रुपये वाला प्लान
उपभोक्ताओं को इस पैक में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स इस पैक के जरिए अनलिमिटेड डाटा बिना एफयूपी लिमिट के फायदा उठा सकेंगे। इसके अलावा यूजर्स को बीएसएनएल पीआरबीटी की मुफ्त में सेवा दी जाएगी। वहीं, इस पैक की वैधता 84 दिनों की है। आपको बता दें कि कंपनी ने डाटा की स्पीड तय नहीं की है। दूसरी तरफ यह प्लान कुछ चुनिंदा सर्कल्स में 375 जीबी डाटा लिमिट के साथ उपलब्ध है।
bsnl
बीएसएनएल के 998 रुपये वाला प्लान
कंपनी ने इस पैक के अलावा 998 रुपये का प्लान बाजार में उतारा है। ग्राहकों को इस रिचार्ज पैक में 2 जीबी डाटा प्रतिदिन मिला है। साथ ही यूजर्स को कुल 420 जीबी डाटा दिया गया है। वहीं, इस पैक की समय सीमा 210 दिनों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
BSNL
बीएसएनएल का प्लान इन कंपनियों को देगा कड़ी टक्कर
बीएसएनएल का 1,098 रुपये वाला प्लान एयरटेल, जियो, वोडाफोन और आइडिया को कड़ी टक्कर देगा। साथ ही यूजर्स को इसमें असिमित डाटा की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Mobile Network
- फोटो : uswitch.com
प्रीपेड प्लान की कीमत हो सकती हैं महंगी
जियो की लॉन्चिंग के तीन साल बाद टेलीकॉम बाजार पूरी तरह से बदल गया है। सभी कंपनियों के हालात खराब हैं। हाल ही के दिनों में रिलायंस जियो, वोडाफोन-आइडिया, बीएसएनएल और एयरटेल ने कहा था कि एक दिसंबर से उनके टैरिफ प्लान महंगे होंगे। रिलायंस जियो, वोडाफोन-आइडिया, बीएसएनएल और एयरटेल द्वारा टैरिफ प्लान की कीमतें बढ़ाने की घोषणा के बाद से बाजार में तहलका मच गया है। आम आदमी जहां परेशान हो रहा है, वहीं एक्सपर्ट का मानना है कि टैरिफ महंगे होने से टेलीकॉम सेक्टर की हालत सुधरेगी।