फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BSNL का शानदार प्रीपेड प्लान, रोज मिलेगा 5GB डाटा

Wed, 04 Mar 2020 11:10 AM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Wed, 04 Mar 2020 11:10 AM IST
विज्ञापन
BSNL rs 551 prepaid plan offers 5gb data daily to users know all about it in hindi
BSNL - फोटो : amar ujala

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल (BSNL) ने वैसे तो बाजार में कई सारे खास प्रीपेड प्लान उतारे हैं, लेकिन इन सभी में से सबसे बेस्ट 551 रुपये वाला प्लान है। क्योंकि इस रिचार्ज प्लान के साथ उपभोक्ताओं को रोजाना 5 जीबी डाटा मिलता है। हालांकि, कंपनी ने इस प्रीपेड प्लान के साथ उपभोक्ताओं को एसएमएस और कॉलिंग की सुविधा नहीं दी है। अगर आप भी सिर्फ इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए प्रीपेड प्लान की खोज रहे हैं, तो आप इस पैक को चुन सकते है। तो आइए जानते हैं 551 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के बारे में...

BSNL rs 551 prepaid plan offers 5gb data daily to users know all about it in hindi
BSNL 4G - फोटो : amar ujala

BSNL का 551 रुपये वाला प्लान
बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को इस प्लान में प्रतिदिन 5 जीबी (कुल 450 जीबी डाटा) डाटा मिलता है। लेकिन कंपनी यूजर्स को इस पैक के साथ एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा नहीं देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 90 दिनों की है।

BSNL rs 551 prepaid plan offers 5gb data daily to users know all about it in hindi
BSNL - फोटो : amar ujala

BSNL के इस प्लान से जुड़ी अहम जानकारी
551 रुपये वाला प्रीपेड प्लान ग्राहकों के लिए कंपनी की आधिकारिक साइट पर उपलब्ध है। इसके अलावा ग्राहक इस प्लान को थर्ड पार्टी एप पेटीएम और फोन पे से भी रिचार्ज करा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह प्लान सिर्फ यूजर्स को 3जी नेटवर्क के तहत ही मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
BSNL rs 551 prepaid plan offers 5gb data daily to users know all about it in hindi
भारतीय संचार निगम लिमिटेड - फोटो : Internet

BSNL का 1,999 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 
बीएसएनएल यूजर्स को इस प्लान में प्रतिदिन 80 केबीपीएस की स्पीड से 3 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही कंपनी ने यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 250 मिनट दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को बीएसएनएल टीवी और ट्यून्स की सर्विस मुफ्त में दी जाएगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 365 दिनों की है।

विज्ञापन
BSNL rs 551 prepaid plan offers 5gb data daily to users know all about it in hindi
BSNL

BSNL का 1,699 रुपये वाला प्लान
उपभोक्ताओं को इस पैक में प्रतिदिन 3 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। यूजर्स को इस पैक के जरिए किसी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल (250 मिनट प्रतिदिन) कर सकेंगे। वहीं, इस पैक की समय सीमा 365 दिनों की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed