वोडाफोन आइडिया ने अपने ग्राहकों के लिए तीन नए डबल डाटा ऑफर पेश किया है। वोडाफोन आइडिया के इन सभी प्लान में रोज 1.5 जीबी डाटा मिलेगा। Vodafone Idea के इन डबल डाटा ऑफर की शुरुआती कीमत 249 रुपये है। आइए जानते हैं इन प्लान के बारे में विस्तार से...
Vodafone Idea ने पेश किए तीन नए ऑफर्स, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज मिलेगा 3GB डाटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Vodafone Idea ने तीन डबल डाटा ऑफर प्लान पेश किए हैं जिनमें 249 रुपये, 399 रुपये और 599 रुपये के प्री-पेड प्लान शामिल हैं। इन प्लान में रोज 1.5 जीबी डाटा के अलावा 84 दिनों तक की वैधता मिलेगी। ये प्लान सभी 23 टेलीकॉम सर्किल में उपलब्ध हैं।
249 रुपये वाला प्लान
इस प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलेगी और रोज 1.5 जीबी डाटा मिलेगा, लेकिन डबल डाटा ऑफर के तहत ग्राहकों को हर रोज 3 जीबी डाटा मिलेगा यानी 28 दिन में कुल 84 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100 मैसेज और जी5 का 999 रुपये का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
399 रुपये का प्लान
इस प्लान में भी रोज 3 जीबी डाटा मिलेगा और इस प्लान की वैधता 56 दिनों की होगी। इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 मैसेजिंग की सुविधा मिलेगी। इस प्लान में वोडाफोन प्ले और जी5 का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
599 रुपये का प्लान
इस प्लान में भी रोज 3 जीबी डाटा मिलेगा लेकिन इसकी वैधता 84 दिनों की होगी। इस प्लान में भी सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 मैसेजिंग की सुविधा मिलेगी। इस प्लान में वोडाफोन प्ले और जी5 का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।