फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BSNL ने दो खास प्रीपेड प्लान किए पेश, मिलेगा 500GB डाटा

Fri, 03 Apr 2020 12:04 PM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Fri, 03 Apr 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
Bsnl Offers two prepaid plans offers 500 gb data know in hindi
बीएसएनएल - फोटो : amar ujala
लॉकडाउन के चलते घरों से काम करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल (BSNL) ने 693 रुपये और 1,212 रुपये के दो शानदार प्रीपेड प्लान पेश किए हैं। उपभोक्ताओं को इन दोनों प्रीपेड प्लान में केवल डाटा ही मिलेगा। लेकिन, दोनों डाटा प्लान के साथ एसएमएस और कॉलिंग की सुविधा नहीं दी जाएगी। वहीं, यह दोनों प्रीपेड प्लान आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सर्किल के यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं। उम्मीद की जा रही हैं कि कंपनी जल्द इन दोनों डाटा पैक को देश के अन्य सर्किल में लॉन्च करेगी।
Bsnl Offers two prepaid plans offers 500 gb data know in hindi
BSNL - फोटो : amar ujala

BSNL का 693 रुपये वाला प्लान
आपको बता दें कि इस प्लान का नाम STV_693 है। उपभोक्ताओं को इस प्लान में 300 जीबी डाटा दिया जाएगा। लेकिन, यूजर्स को इस प्लान के साथ कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलेंगे। वहीं, इस पैक की वैधता 180 दिनों की है।

Bsnl Offers two prepaid plans offers 500 gb data know in hindi
BSNL 4G - फोटो : amar ujala

BSNL का 1,212 रुपये वाला प्लान
इस डाटा प्लान का नाम STV_1212 है। उपभोक्ताओं को इस प्लान में 500 जीबी डाटा मिलेगा। लेकिन, कंपनी उपभोक्ताओं को इस प्लान के साथ कॉलिंग की सुविधा नहीं देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 365 दिनों की है। 

नोट: अगली स्लाइड में आपको बीएसएनएल के अन्य प्रीपेड प्लान की जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bsnl Offers two prepaid plans offers 500 gb data know in hindi
बीएसएनएल - फोटो : PTI

BSNL का 108 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 
बीएसएनएल यूजर्स को इस प्लान में प्रतिदिन 1 जीबी डाटा और 500 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही कंपनी ने यूजर्स को किसी भी नेटवर्क (दिल्ली और मुंबई के सर्किल शामिल) पर कॉलिंग के लिए 250 मिनट दिए हैं। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।

विज्ञापन
Bsnl Offers two prepaid plans offers 500 gb data know in hindi
bsnl

BSNL का 109 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को इस प्लान में 5 जीबी डाटा दिया गया है। यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। हालांकि, उन्हें इस प्लान कॉलिंग के लिए प्रतिदिन 250 मिनट मिलेंगे। वहीं, इस पैक की वैधता 90 दिनों की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed